{"_id":"66e61c0b258a460dd90590b5","slug":"villagers-on-hunger-strike-for-three-days-amethi-news-c-96-1-lu11005-125571-2024-09-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: तीन दिन से भूख हड़ताल पर ग्रामीण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: तीन दिन से भूख हड़ताल पर ग्रामीण
Sun, 15 Sep 2024 04:58 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Sun, 15 Sep 2024 04:58 AM IST
विज्ञापन
आमरण अनशन पर लेटा युवक, साथ में हुई बैठी महिला।
अमेठी सिटी। रास्ता बनवाने और अपात्रों को मिले आवास की शिकायत पर सुनवाई नहीं होने से नाराज एक युवक तीन दिनों से अपने घर पर ही भूख हड़ताल कर रहा है। परिजनों का दावा है कि उसकी हालत बिगड़ रही है। बीडीओ ने मौके पर जांच की, लेकिन कोई निष्कर्ष नहीं निकला। बीडीओ का कहना है कि उच्चाधिकारियों को अवगत करा दिया गया है। संग्रामपुर विकास खंड के बनवीरपुर गांव निवासी भीम यादव का कहना है कि वह करीब एक साल से रास्ते की मांग कर रहा है। उसको रास्ता नहीं मिला। आरोप है कि ग्राम प्रधान द्वारा अपात्र लोगों को आवास दिए गए हैं। जांच की मांग की गई, लेकिन अफसरों ने उसकी सुनवाई नहीं की।
भीम यादव की भूख हड़ताल जारी है। अनशन की सूचना पर शुक्रवार को बीडीओ भी युवक के घर पहुंचे थे। काफी देर बातचीत के बाद भी निष्कर्ष नहीं निकला। युवक ने अपनी मांगों पर कार्रवाई न होने तक अनशन जारी रखने का फैसला किया है।
उच्चाधिकारियों को दी सूचना
बीडीओ शिवपूजन भारती ने बताया कि भीम यादव अपने दरवाजे पर हड़ताल पर बैठे हैं। सूचना के बाद मौके पर गए थे। पीड़ित व पड़ोसियों से बात की गई तो सभी आपस में सह हिस्सेदार हैं। भीम यादव जिस रास्ते से गुजरते हैं, उसी पर इंटरलॉकिंग निर्माण की मांग कर रहे हैं, जबकि पड़ोसी लोग इसका विरोध कर रहे हैं। आवागमन पर रोक नहीं लगा रहे हैं। अपात्रों के आवास के मामले में बीडीओ ने कहा कि अपात्रों की सूची व नाम दें तो उसकी जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।