{"_id":"68701165f29b2c53380bd0b8","slug":"villagers-got-angry-due-to-incomplete-road-and-protested-amethi-news-c-96-1-ame1022-144288-2025-07-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: सड़क अधूरी होने से भड़के ग्रामीण, किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: सड़क अधूरी होने से भड़के ग्रामीण, किया प्रदर्शन
Fri, 11 Jul 2025 12:45 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Fri, 11 Jul 2025 12:45 AM IST
विज्ञापन
अमेठी। संग्रामपुर के शनिचरा डेहरा के ग्रामीणों ने बृहस्पतिवार को सीसी रोड का निर्माण पूरा कराने के लिए तहसील में विरोध-प्रदर्शन कर एसडीएम आशीष सिंह को ज्ञापन सौंपा। ग्रामीणों ने कहा कि अधूरे सीसी रोड से बारिश में आवागमन में परेशानी हो रही है।
ग्रामीणों ने बताया कि करीब दो सौ मीटर सीसी सड़क बन चुकी है। गांव के ही एक व्यक्ति ने निर्माण कार्य बीच में ही रोक दिया है। कहा कि अधूरी सड़क होने से आवागमन में कठिनाई हो रही है। बारिश में सड़क कीचड़ और पानी से भर जाती है, जिससे राहगीरों, बच्चों, महिलाओं व बुजुर्गों को परेशानी होती है। सड़क न बनने से ग्रामवासियों में आक्रोश है।
चेतावनी दी कि यदि शीघ्र निर्माण कार्य शुरू नहीं कराया गया तो वे धरना-प्रदर्शन करेंगे। ग्रामीणों ने एसडीएम से आग्रह किया कि शेष बचे सीसी रोड का निर्माण शीघ्र कराया जाए। इस मौके पर राम प्रताप वर्मा, श्रीराम वर्मा, राहुल कुमार, इंद्रजीत, अर्जुन, रामनरेश, राहुल, श्याम बहादुर, अमर बहादुर, राकेश, राम मिलन, ज्ञानेंद्र आदि मौजूद रहे।