{"_id":"678308713ce6d49ea20a2c6e","slug":"villagers-got-angry-due-to-closure-of-the-cut-blocked-the-highway-amethi-news-c-96-1-ame1002-132980-2025-01-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: कट बंद करने से भड़के ग्रामीण, जाम किया हाईवे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: कट बंद करने से भड़के ग्रामीण, जाम किया हाईवे
Sun, 12 Jan 2025 06:11 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Sun, 12 Jan 2025 06:11 AM IST
विज्ञापन
मुसाफिरखाना (अमेठी)। थाना क्षेत्र से होकर गुजरने वाले लखनऊ-वाराणसी हाईवे पर रामरायपुर गांव को जोड़ने वाले मार्ग पर बने अवैध कट बंद होने की सूचना पर शनिवार को ग्रामीण भड़क गए। ग्रामीणों ने हाईवे की एक लेन को जाम कर प्रदर्शन शुरू कर दिया। प्रदर्शन की सूचना पर तहसीलदार पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को समझा कर शांत कराया। ग्रामीणों का विरोध देखकर एनएचएआई की टीम मौके से चली गई।
सड़क हादसों पर अंकुश लगाने के लिए इन दिनों एनएचएआई अवैध कट को बंद करवा रहा है। शुक्रवार को एनएचएआई की टीम ने लखनऊ-वाराणसी राष्ट्रीय राजमार्ग पर रामरायपुर गांव को जोड़ने वाले मार्ग पर बने अवैध कट को बंद करने का काम शुरू किया। कट बंद होने की सूचना ग्रामीणों को मिली तो वह भड़क गए। सुबह बड़ी संख्या महिलाएं, पुरुष हाईवे पर पहुंचे और एक लेन को जाम कर प्रदर्शन शुरू कर दिया। ग्रामीणों का कहना था कि कट से वह लोग सुगमता से गांव पहुंच जाते हैं।
कट बंद होने से करीब तीन किलोमीटर अधिक दूरी तय करनी होगी। कट पर सुरक्षा प्रबंध करने के बजाय उसे बंद करवाना गलत है। ग्रामीणों के हाईवे जाम करने की सूचना ये प्रशासन में हड़कंप मच गया। आननफानन एसएचओ विवेक सिंह टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों को समझाने की कोशिश की, लेकिन सफलता नहीं मिली। इसके बाद पीएसी संग तहसीलदार राहुल सिंह पहुंचे और लोगों को समझाकर शांत कराया।
विज्ञापन
इस बीच ग्रामीणों का विरोध देख एनएचएआई कर्मी कार्य बंद कर लौट गए। एनएचएआई कर्मियों के लौटने के बाद ग्रामीण शांत हो गए। इस दौरान करीब 15 मिनट तक हाईवे जाम रहा। हाईवे जाम होने से राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ा। एसएचओ विवेक कुमार सिंह ने बताया कि हाईवे पर जाम नहीं लगा था। सिर्फ मार्ग जाम करने की कोशिश की गई थी। यातायात प्रभावित नहीं हुआ।
डिवाइडर तोड़कर बनाया था अवैध कट
मुसाफिरखाना तहसील के बगल से निकली सड़क राजीव गांधी स्टेडियम से रामरायपुर, चंदापुर, पूरे कनपुरिया से होते हुए किशनदासपुर तक जाती है। इसी सड़क से पूरे कनपुरिया से बेसारा पश्चिम गांव भी जुड़ता है। इन सभी गांवों के लोगों का आवागमन रामरायपुर स्थित कट से होता है। हाईवे को फोरलेन बनाते समय रामरायपुर के पास कोई कट प्रस्तावित नहीं था। सड़क बनाते समय कार्यदायी संस्था ने डिवाइडर बनाया था, जिसे ग्रामीणों ने तोड़कर कट बनाते हुए आवागमन शुरू कर दिया। लगभग दो वर्ष पूर्व कार्यदायी संस्था ने इस स्थान पर पुनः डिवाइडर बनवाने का प्रयास किया था, जिसे ग्रामीणों ने नहीं बनने दिया था।
नियमानुसार दी जाए आवागमन की सुविधा
हाईवे पर ग्रामीणों के प्रदर्शन की सूचना पर पहुंचे जिलाध्यक्ष राम उदित यादव ने तहसीलदार व एनएचएआई कर्मियों से वार्ता की। जिलाध्यक्ष ने लोगों की सुरक्षा संग आवागमन में होने वाली परेशानी को दूर करने के लिए नियमानुसार प्रबंध करने की बात कही।