फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Villagers furious with the proposal of model police station on the playing field

खेल मैदान भूमि पर मॉडल थाना प्रस्तावित होने से भड़के ग्रामीण

Mon, 02 Nov 2020 10:20 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 02 Nov 2020 10:20 PM IST
विज्ञापन
Villagers furious with the proposal of model police station on the playing field
अमेठी। जिले में स्वीकृत मॉडल थाना रामगंज के लिए भादर ब्लॉक के गाजीपुर गांव में खेल मैदान की आरक्षित भूमि पर सीमांकन होने से नाराज ग्रामीण सोमवार को सड़क पर उतर आए।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन कर प्रस्तावित स्थल से चिन्हित की गई नवीन भूमि को दूर बताते हुए रामगंज या उसके आस पास की ग्राम सभा में थाना निर्माण के लिए भूमि आरक्षित करते हुए गाजीपुर में थाना निर्माण नहीं कराने की मांग की है। ग्रामीणों ने मांगें पूरी नहीं होने पर जनांदोलन करने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

अमेठी जिले में मॉडल थाना निर्माण का प्रस्ताव मिलने के बाद 2019 में जिला प्रशासन ने रामगंज में निर्माण कराने की कवायद शुरू की थी। इसी बीच रामगंज में भूमि विवाद का मामला प्रकाश में आने के बाद जिला प्रशासन ने भादर के गाजीपुर ग्राम सभा में खेल मैदान के नाम सुरक्षित भूमि पर मॉडल थाना रामगंज के लिए भूमि का चिन्हांकन कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

भूमि चिन्हांकन की जानकारी होने के बाद सोमवार को ग्रामीण भड़के गए। कलेक्ट्रेट पहुंचे ग्रामीणों ने परिसर में प्रदर्शन करने के बाद डीएम के नाम संबोधित ज्ञापन एसडीएम गौरीगंज संजीव कुमार मौर्य को दिया।
ज्ञापन में मॉडल थाने के लिए चिन्हित की गई भूमि को खेल मैदान के नाम से सुरक्षित होने और उक्त मैदान में युवाओं के अभ्यास व सेना की तैयारी के साथ ही बुजुर्गों के योगाभ्यास करने और खेलो इंडिया कार्यक्रम के तहत खेल मैदान की आवश्यकता की बात कहते हुए खेल मैदान भूमि पर मॉडल थाना रामगंज निर्माण का विरोध किया है।

ग्रामीणों ने गाजीपुर के पास पीपरपुर थाना व टीकरमाफी चौकी होने की बात कहते हुए प्रस्तावित रामगंज ग्राम सभा या आस-पास की भूमि पर मॉडल थाने के लिए भूमि चिन्हित कर निर्माण कराने की मांग की है। ग्रामीणों ने खेल मैदान में चिन्हित मॉडल थाना का प्रस्ताव समाप्त नहीं होने पर जनांदोलन करने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed