{"_id":"6751fc2db00ae5a05d0f1e84","slug":"villagers-dead-body-found-hanging-under-suspicious-circumstances-in-garden-amethi-news-c-96-1-ame1002-130689-2024-12-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: बाग में संदिग्ध हालात में फंदे से लटका मिला ग्रामीण का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: बाग में संदिग्ध हालात में फंदे से लटका मिला ग्रामीण का शव
Fri, 06 Dec 2024 12:47 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Fri, 06 Dec 2024 12:47 AM IST
विज्ञापन
मुसाफिरखाना (अमेठी)। थाना क्षेत्र में बृहस्पतिवार की सुबह एक ग्रामीण का शव संदिग्ध हालात में घर के पास बाग में फंदे से लटका मिला। वह कुछ दिन पूर्व हुई बेटी की शादी में लगे टेंट के सामान की रखवाली करने बाग में गया था। घटना के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
मुसाफिरखाना थाना क्षेत्र के पूरे पंडित मजरे करपिया गांव निवासी शिवेंद्र पांडेय उर्फ श्यामजी (48) बुधवार देर रात भोजन करने के बाद बाग में 25 नवंबर को हुई बेटी पायल पांडेय के विवाह के बाद बचे टेंट के सामान की रखवारी करने गए थे। बृहस्पतिवार की सुबह बाग की तरफ निकले ग्रामीणों ने शिवेंद्र के शव को पेड़ से फंदे पर लटका देखा, जिसके बाद परिजनों को सूचना दी गई।
जानकारी होने पर परिजनों में कोहराम मच गया। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एसएचओ विवेक सिंह ने बताया कि परिजनों की ओर से कोई आरोप नहीं लगाया है और न ही कोई तहरीर दी गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत का कारण स्पष्ट होगा।
विज्ञापन
रोकर मां का हाल-बेहाल
शिवेंद्र पांडेय उर्फ श्यामजी की पत्नी संध्या मायके में है। घर पर बूढ़ी मां तारावती व मृतक का बेटा राम पांडेय रहता है। बेेटे की मौत की सूचना पर मां तारावती बिलख-बिलख कर रो रही हैं। कह रही थीं कि भगवान यह क्या हो गया। अब किसके सहारे उसका जीवन पार होगा। पिता की मौत के बाद बेटे राम व बेटी पायल का रो-रोकर बुरा हाल है। शिवेंद्र की मौत से ग्रामीण भी गमगीन हैं। हर कोई एक ही बात कह रहा है कि शिवेंद्र बहुत मिलनसार थे। वह आत्महत्या नहीं कर सकते। फिलहाल घटना को लेकर कोई कुछ बोलने को तैयार नहीं है।