{"_id":"64c95223e4eb4fcc0b05ff34","slug":"villagers-beat-up-the-sweeper-resentment-among-the-workers-amethi-news-c-96-1-slko1003-2754-2023-08-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: ग्रामीणों ने सफाईकर्मी को पीटा, कर्मियों में नाराजगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: ग्रामीणों ने सफाईकर्मी को पीटा, कर्मियों में नाराजगी
Wed, 02 Aug 2023 12:12 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Wed, 02 Aug 2023 12:12 AM IST
विज्ञापन
अमेठी। ब्लाॅक शाहगढ़ में छुट्टा मवेशियों को पकड़ने में रात में ड्यूटी पर लगाए गए सफाई कर्मी की पिटाई का मामला तूल पकड़ रहा है। घटना से आक्रोशित सफाई कर्मियों ने ओवर टाइम काम करने से मना कर दिया है।
रविवार की शाम सफाई कर्मियों को पशुओं को पकड़ने में लगाया गया था। सफाई कर्मियों के साथ खंड विकास अधिकारी अभिषेक पटेल, सहायक विकास अधिकारी पंचायत रामदीन गौतम और कई पंचायत सचिवों को भी साथ में लगाया गया था। रात दस बजे के पहले सभी अधिकारी वापस चले आए और सफाई कर्मियों को अकेले छोड़ दिया।
रात 10.30 बजे कौहार के कुछ ग्रामीणों ने सफाई कर्मी राम लाल की पिटाई कर दी। अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। इस घटना से सफाई कर्मियों में खासी नाराजगी है। उत्तर प्रदेश पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष अंकुर बरनवाल ने बताया कि संगठन ने शासन की ओर से निर्धारित समय के अतिरिक्त अन्य कोई भी ड्यूटी तब तक न करने का निर्णय लिया है जब तक सफाई कर्मियों को सुरक्षा नहीं मिलेगी।
विज्ञापन
कहा कि सफाई कर्मी अब सुबह 7 बजे से 2 बजे तक ही ड्यूटी करेंगे। निर्धारित समय के अतिरिक्त कोई काम नहीं करेंगे। वीआईपी के जिले में आगमन के समय लिखित ड्यूटी लगाने की बात करेंगे।बीडीओ अभिषेक पटेल का कहना है कि सफाई कर्मी की पिटाई की घटना संज्ञान में है। एसएचओ ने सफाई कर्मी को बयान दर्ज करने के लिए थाने में बुलाया है।