{"_id":"682f7858ee44b3b9f20191ba","slug":"villager-consumed-poisonous-substance-under-suspicious-circumstances-amethi-news-c-96-1-ame1002-140984-2025-05-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: संदिग्ध हालात में ग्रामीण ने खाया विषाक्त पदार्थ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: संदिग्ध हालात में ग्रामीण ने खाया विषाक्त पदार्थ
Fri, 23 May 2025 12:47 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Fri, 23 May 2025 12:47 AM IST
विज्ञापन
अमेठी सिटी। क्षेत्र के चतुर्भुजपुर गांव निवासी सुरेश नारायण (60) ने संदिग्ध परिस्थितियों में विषाक्त पदार्थ खा लिया। हालत गंभीर होने पर उन्हें जिला अस्पताल लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया।
बृहस्पतिवार सुबह सुरेश नारायण को उनके भाई महेश नारायण गंभीर हालत में जिला अस्पताल लाए थे। इस बीच सोशल मीडिया पर एक पत्र वायरल हो रहा है, जिसमें सुरेश ने अपने दो भाइयों और उनके परिजनों पर परेशान करने का आरोप लगाते हुए आत्महत्या की बात कही है। पत्र में मौत होने पर दोनों भाइयों और उनके परिजनों को जिम्मेदार बताया है। हालांकि अमर उजाला इस वायरल पत्र की पुष्टि नहीं करता है।
उधर, सुरेश के भाई महेश नारायण शुक्ल ने एक वीडियो बयान जारी कर आरोप लगाया है कि उनके दो सगे भाइयों ने भूमि विवाद के चलते सुरेश को जबरन विषाक्त पदार्थ का सेवन कराया। उनका कहना है कि जब वह सुल्तानपुर जाने से पहले अपने भाई से मिलने पहुंचे तो सुरेश बेहोशी की हालत में मिले। हालांकि अमर उजाला वीडियो बयान की पुष्टि नहीं करता है।
विज्ञापन
इंस्पेक्टर रवि सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच पहले से ही भूमि विवाद है और इस सिलसिले में पहले ही शांतिभंग के तहत पाबंद किया जा चुका है। 20 मई को की गई संयुक्त जांच में यह पुष्टि हुई थी कि विपक्षी की ओर से आबादी की भूमि पर पुराना निर्माण कराया जा रहा था। मामला कोर्ट में विचाराधीन है और कोई स्थगन आदेश नहीं है। फिलहाल विषाक्त पदार्थ खाने या खिलाए जाने की कोई शिकायत उनके पास नहीं आई है। तहरीर मिलने पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
इनसेट
भूमि विवाद को बताया गया कारण
गांव में चर्चा है कि सुरेश नारायण और उनके भाइयों के बीच लंबे समय से जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। बृहस्पतिवार को विवादित भूमि पर एक पक्ष की ओर से निर्माण कार्य किया जा रहा था, जिसके बाद तनाव बढ़ गया। इसी दौरान सुरेश के विषाक्त पदार्थ खाने की बात सामने आई। यह मामला अब तूल पकड़ रहा है।