फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Video of mother-son beating goes viral on social media

Amethi News: मां-बेटे की पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

Sun, 07 Apr 2024 01:02 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Sun, 07 Apr 2024 01:02 AM IST
विज्ञापन
Video of mother-son beating goes viral on social media
अमेठी सिटी। मामूली विवाद में मां-बेटे की कुछ लोगों ने लाठी डंडों और लात घूंसों से पिटाई कर दी। इससे जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
विज्ञापन


वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वायरल वीडियो मुंशीगंज थाने के भुसियावां गांव का बताया जा रहा है। हालांकि अमर उजाला ऐसे किसी भी वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता।
मुंशीगंज थाने के भुसियावां गांव निवासी जयंती सोनी का आरोप है कि शुक्रवार को मामूली विवाद को लेकर गांव के अनिल सोनी, हौसिला, रूपा और शिव कुमारी ने उसकी व उसके बेटे की पिटाई कर दी। पिटाई से जुड़ा एक वीडियो उसके पास है। शुक्रवार की शाम पिटाई से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा तो पुलिस सक्रिय हो गई।
विज्ञापन

पुलिस पहचान करने के बाद पीड़िता जयंती सोनी व उसके बेटे सुभाष का मेडिकल करवाया। इसके बाद अनिल सोनी, हौसिला, रूपा और शिव कुमारी के खिलाफ केस दर्ज किया। एसएचओ शिव नारायण सिंह ने कहा कि पीड़िता की तहरीर पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed