फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Video made of gang rape of a teenager

Amethi News: किशोर के साथ सामूहिक दुष्कर्म कर बनाया वीडियो

Sun, 20 Jul 2025 12:58 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Sun, 20 Jul 2025 12:58 AM IST
विज्ञापन
Video made of gang rape of a teenager
बाजारशुकुल (अमेठी)। गांव के एक किशोर के साथ दुष्कर्म कर इसका वीडियो बनाने का मामला सामने आया है। शुक्रवार शाम दो युवकों ने गांव के एक किशोर को पहले घर से जबरन उठाया फिर उसे बाग में ले जाकर दुष्कर्म किया। रात में किशोर को बेहोशी की हालत में सामुदायकि स्वास्थ्य केंद्र लाया गया।
विज्ञापन



पीड़ित के पिता की तहरीर पर पुलिस केस दर्ज कर दोनों आरोपी युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। किशोर के पिता ने बताया कि शुक्रवार को वह किसी रिश्तेदार के यहां अंतिम संस्कार में शामिल होने गए थे। घर पर मनोरोगी पत्नी और बेटा मौजूद थे। देर रात जब वह लौटे तो घर पर बेटा नहीं मिला।
विज्ञापन



कॉल करने पर भी कोई जवाब नहीं मिला तो गांव के कुछ लोगों को साथ लेकर उसकी तलाश शुरू की। रात करीब साढ़े 10 बजे गांव से थोड़ी दूरी पर बाग में बेटा अचेत पड़ा मिला। अस्पताल में होश आने पर किशोर ने आपबीती सुनाई तो सभी सकते में आ गए। किशोर ने बताया कि गांव निवासी नितिन यादव और रोहित यादव बाजार चलने की बात कहकर उसे जबरन बाइक पर बैठा कर घर से ले गए थे। गांव से कुछ दूरी पर जाकर दोनों ने पहले उसे बेरहमी से पीटा। कुछ देर बाद दोनों उसे एक बाग में ले गए और उसके साथ दुष्कर्म किया। डराने-धमकाने के लिए इसका वीडियो भी बनाया। धमकाया कि किसी को बताया तो वीडियो वायरल कर देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन



शनिवार को किशोर अपने पिता के साथ थाने पहुंचा, जिसके बाद तहरीर दी गई। थानाध्यक्ष अभिनेष कुमार ने बताया कि दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज उन्हें हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। प्रथमदृष्टया जांच में मामला सिर्फ मारपीट का प्रतीत हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed