फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Vehicles stopped by placing barriers on Rae Bareli-Ayodhya highway

Amethi News: रायबरेली-अयोध्या हाईवे पर बैरियर लगाकर रोके वाहन

Mon, 03 Feb 2025 12:37 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Mon, 03 Feb 2025 12:37 AM IST
विज्ञापन
Vehicles stopped by placing barriers on Rae Bareli-Ayodhya highway
जगदीशपुर कस्बे में लगा पुलिस बैरियर। -संवाद
जगदीशपुर (अमेठी)। क्षेत्र से अयोध्या धाम वाहन से पहुंचना श्रद्धालुओं के लिए परेशानी भरा साबित हो रहा है। रविवार को प्रयागराज संगम में कुंभ स्नान कर अयोध्या धाम जाने के लिए वाहन से पहुंचे लोगों को बैरियर पर रोक दिया गया। इन्हें परिवर्तित मार्ग से जाने की सलाह दी गई, लेकिन श्रद्धालु भटकने के बजाय वाहन सड़क किनारे खड़े कर बैरियर खुलने की प्रतीक्षा करते रहे। ऐसे में कई बार जाम की भी स्थित बनी।
विज्ञापन




प्रयागराज संगम से महाकुंभ में अमृत स्नान करने के बाद अयोध्या स्थित प्रभु श्रीराम के दर्शन को दूसरे प्रांत व जिलों के लोग प्रयागराज-अयोध्या हाईवे से निकले, लेकिन जगह-जगह मार्ग परिवर्तन से भटकते हुए जगदीशपुर से गुजरने वाले रायबरेली-अयोध्या हाईवे पर पहुंच गए। यहां पहुंचने के बाद भी उनकी परेशानी कम नहीं हुई। अयोध्या धाम में दर्शनार्थियों की भीड़ को देखते हुए जगदीशपुर कस्बा सहित आमघाट पुल के बाद बैरियर लगा प्रशासन ने वाहनों का प्रवेश रोक दिया।
विज्ञापन



बैरियर पर तैनात कर्मी लोगों को परिवर्तित मार्ग से अयोध्या जाने की सलाह देते रहे, लेकिन लोग भटक-भटक कर इतना परेशान हो गए कि वाहन किनारे लगाकर बैरियर खुलने का इंतजार करने लगे। सभी की एक ही समस्या थी कि सभी तरफ से तो रोका जा रहा है, आखिर जाएं तो जाएं किधर से। कुछ दर्शनार्थियों को बीच-बीच में कुछ घंटों के लिए रास्ते को खोल कर जाने दिया गया, जिससे दर्शनार्थियों ने राहत भरी सांस ली।
विज्ञापन
विज्ञापन




स्थानीय लोगों से भी रास्ता पूछते रहे श्रद्धालु
जगदीशपुर आमघाट पुल पर रोके जाने के बाद श्रद्धालु रामलला के दर्शनों को आतुर दिखे। लोग अगल-बगल से रास्ता तलाश करते दिखे। जाम में खड़े आमघाट पुल के पास राहगीर स्थानीय लोगों से गांव के लिंक मार्ग का रास्ता ढूंढते दिखे।



जगह-जगह सिर्फ रोक रहे, नहीं दे रहे सही जानकारी
गुजरात के मोरवी निवासी रमेश भाई पटेल, भीमजी भाई भालोदिया ने बताया कि 10 लोगों के साथ दो वाहनों से कुंभ स्नान के बाद बाबा काशी विश्वनाथ का दर्शन और जलाभिषेक किया। वहां से निकल कर अयोध्या धाम प्रभु श्रीराम के दर्शन को जा रहे हैं। पहले सुल्तानपुर में रोका गया और इधर भेज दिया गया। अब यहां भी रोका जा रहा है। त्रिपुरा निवासी पशुपालन कार्यालय के डिप्टी डायरेक्टर एकता मजूमदार, डॉ. लोकेशदास ने बताया कि पांच लोग हैं। पहले काशी विश्वनाथ दर्शन के बाद कुंभ स्नान कर अयोध्या प्रभु रामलला के दर्शन करने जा रहे हैं। सुल्तानपुर में रोककर वाहन घुमा दिया गया। अब 60 किलोमीटर दूरी तय करने के बाद आमघाट पर भी रोक लगा दी गई है। सभी लोग यहां आधे घंटे से खड़े हैं। दिल्ली निवासी संजय भी महाकुंभ में एक तारीख को सुबह स्नान करने के बाद अयोध्या धाम जाने के लिए रविवार को सुबह से घूम रहे हैं। हैदराबाद निवासी माणिक्यम, राम रेड्डी वेणु गोपाल, महिपाल, महिपाल रेड्डी, सुधाकर रेड्डी ने बताया कि पहले काशी विश्वनाथ नहीं जाने दिया, अब राम मंदिर भी नहीं जाने दिया जा रहा है। रास्ते में ही भटक रहे हैं।




भीड़ नियंत्रण के लिए कुछ देर के लिए रोके जा रहे वाहन
एसडीएम पंकज कुमार मिश्र ने बताया कि इन दिनों अयोध्या में दर्शनार्थियों की भीड़ उमड़ रही है। ऐसे में श्रद्धालुओं की सुरक्षा व सुगमता से दर्शन करने की व्यवस्था बनाने के लिए अयोध्या प्रशासन की मांग पर बैरियर लगाकर कुछ देर के लिए वाहनों को रोका जाता है। स्थिति सामान्य होने पर वाहनों को जाने दिया जा रहा है। पूरे दिन बैरियर बंद नहीं रहते हैं। स्थिति के अनुसार वाहनों के प्रवेश पर रोक लगाई जाती है तो उन्हें जाने की अनुमति भी दी जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed