फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Vehicle will be seized if dummy candidate campaigns for another

Amethi News: डमी प्रत्याशी ने दूसरे का प्रचार किया तो सीज होगा वाहन

Sun, 30 Apr 2023 11:21 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Sun, 30 Apr 2023 11:21 PM IST
विज्ञापन
Vehicle will be seized if dummy candidate campaigns for another
गौरीगंज (अमेठी)। कई प्रत्याशी ऐसे हैं जो एक-दो नामांकन इसलिए कराते हैं कि उन्हें चुनाव प्रचार में सुविधा मिल सकेगी। जिससे बूथ एजेंट बन सकेंगे तो वाहनों का उपयोग चुनाव प्रचार में किया जा सकेगा। इस बार निकाय चुनाव में ऐसे प्रत्याशियों पर जिला प्रशासन की पैनी नजर रहेगी।
विज्ञापन

नगरीय निकाय चुनाव में जीत हासिल करने के लिए प्रत्याशियों के बीच मतदाताओं को रिझाने की होड़ बढ़ गई है। प्रत्याशी व उनके समर्थक दिनभर मतदाताओं से जनसंपर्क कर रहे हैं। इसके लिए बड़ी संख्या में वाहनों का उपयोग भी हो रहा है। ऐसे में निर्वाचन विभाग ने वाहनों को लेकर दिशा निर्देश जारी किए हैं। नगर पालिका में अध्यक्ष पद के लिए चुनावी मैदान में उतरे प्रत्याशियों को तीन वाहन तो नगर पंचायत अध्यक्ष पद के प्रत्याशियों को दो वाहन (चार पहिया) से प्रचार करने की अनुमति दी गई है।
विज्ञापन

चुनावी प्रचार में वाहन का प्रयोग करने के लिए संबंधित निकाय क्षेत्र के रिटर्निंग आफीसर से अनुमति लेनी होगी। अनुमति मिलने के बाद संबंधित प्रत्याशी अपने चुनाव चिन्ह का ही प्रचार कर सकेगा। अगर कोई भी प्रत्याशी दूसरे दल या प्रत्याशी का चुनाव प्रचार, वाहन पर बिल्ला, पोस्टर, स्टीकर व लाउड स्पीकर से प्रचार करता मिला तो उस वाहन को सीज कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

संबंधित प्रत्याशी पर चुनाव आयोग की गाइडलाइन का उल्लंघन करने के आरोप में विधिक कार्रवाई की जाएगी। सभी प्रत्याशी को इन नियमों का पालन करने का दिशा निर्देश दिया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed