{"_id":"67b0c15973a7bb0476037fe6","slug":"vegetable-market-will-be-well-organized-in-the-municipality-area-amethi-news-c-96-1-ame1008-134902-2025-02-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: नगर पालिका क्षेत्र में सुव्यवस्थित होगी सब्जी मंडी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: नगर पालिका क्षेत्र में सुव्यवस्थित होगी सब्जी मंडी
Sat, 15 Feb 2025 10:01 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Sat, 15 Feb 2025 10:01 PM IST
विज्ञापन
अमेठी सिटी। नगर पालिका क्षेत्र में सड़क किनारे पटरी पर सब्जी मंडी लगती है जिसके चलते जहां जाम की समस्या आए दिन होती है तो व्यापारियों को भी तमाम दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। नगर पालिका की ओर से सब्जी मंडी को सुव्यवस्थित करने के लिए कवायद शुरू कर दी गई है। नगर पालिका की ओर से सब्जी मंडी की स्थापना को लेकर भूमि की तलाश कराई जा रही है। इस संबंध में तहसील प्रशासन को पत्र भेजा गया है।
नगर पालिका क्षेत्र स्थित फल मंडी तिराहा से सैठा चौराहे की ओर से जाने वाले मार्ग फ्लाईओवर तक सब्जी मंडी लगती है। वहीं सुबह के समय गौरीगंज-जामोें मार्ग स्थित तहसील मोड़ के पास सड़क किनारे थोक सब्जी मंडी सजती है। ऐसे में सड़क पर जाम की स्थिति बन जाती है।
व्यापारी व ग्राहक अपने वाहन सड़क पर ही खड़ा कर खरीदारी करनी शुरू कर देते हैं। वहीं नगर क्षेत्र में जगह-जगह फल व सब्जी की दुकानें व ठेले सड़क किनारे बेतरतीब ढंग से लगते हैं। ऐसे में राहगीरों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि दीपक सिंह ने बताया कि सब्जी मंडी स्थापित करने को लेकर भूमि की तलाश की जा रही है। बताया कि भूमि मिलने के बाद सब्जी मंडी की स्थापना कराई जाएगी।