{"_id":"60e48f038ebc3ec2061da310","slug":"vc-inspected-krishi-vigyan-kendra-amethi-news-lko5857605134","type":"story","status":"publish","title_hn":"कृषि विज्ञान केंद्र पहुंचे कुलपति, किया निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कृषि विज्ञान केंद्र पहुंचे कुलपति, किया निरीक्षण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जगदीशपुर (अमेठी)। आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय कुमारगंज अयोध्या के कुलपति डॉ. बृजेंद्र सिंह सोमवार देर शाम अचानक कठौरा स्थित केवीके पहुंच गए। निरीक्षण के दौरान कुलपति ने जिम्मेदारों को परिसर की उपयोगिता साबित करने तथा निर्माण में जुटी कार्यदायी संस्था को अपना काम जल्द पूरा करने को कहा।
विश्वविद्यालय के निदेशक प्रसार प्रो. एपी राव व एक्सईएन ओम प्रकाश के साथ कुलपति डॉ. बृजेंद्र सिंह के केवीके पहुंचते ही कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। कुलपति ने केंद्र के प्रक्षेत्र का भ्रमण कर केंद्र पर स्थापित होने वाली विभिन्न प्रदर्शन इकाइयों, पाली हाउस, समन्वित कृषि प्रणाली, थ्रेसिंग फ्लोर के लिए स्थान चिह्नांकन हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिया।
केंद्र के प्रसाशनिक भवन एवं बॉउंड्रीवॉल के निर्माण में तेजी लाने हेतु कार्यदायी संस्था को निर्देशित किया। कुलपति ने केंद्र के अध्यक्ष एवं वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. आरके आनंद से केंद्र द्वारा कराए जा रहे कार्यों की जानकारी प्राप्त किया और कहा कि केंद्र के वैज्ञानिक अधिकाधिक किसानों के बीच नवीनतम कृषि तकनीकों का प्रचार प्रसार करें और किसानों की आमदनी बढ़ाने वाली तकनीकों पर विशेष बल दें।
विज्ञापन
निदेशक प्रसार प्रो. एपी राव ने बताया के शीघ्र ही केंद्र पर वर्मी कंपोस्ट उत्पादन, अजोला, मधुमक्खी पालन, पाली हाउस, मत्स्य पालन की इकाईयां स्थापित हो जाएंगी जिससे किसानों को प्रायोगिक प्रशिक्षण दिया जा सकेगा। इस अवसर पर कार्यदायी संस्था के इंजीनियर एवं केंद्र की वैज्ञानिक डॉ. रेनू सिंह, डॉ. अनिल दोहरे व डॉ. ओपी सिंह मौजूद रहे।