फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Varanasi-Delhi Kashi Vishwanath and Archana Express cancelled.

Amethi News: वाराणसी-दिल्ली काशी विश्वनाथ व अर्चना एक्सप्रेस निरस्त

Wed, 12 Feb 2025 12:28 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Wed, 12 Feb 2025 12:28 AM IST
विज्ञापन
Varanasi-Delhi Kashi Vishwanath and Archana Express cancelled.
अमेठी सिटी। प्रयागराज में महाकुंभ और दिल्ली की यात्रा करने वाले लोगों के लिए मंगलवार परेशानी भरा रहा। ट्रैक पर संचालित वाराणसी-दिल्ली काशी विश्वनाथ व अर्चना एक्सप्रेस निरस्त रही तो 10 घंटे देरी से मंगलवार को रिंग मेला स्पेशल ट्रेन गौरीगंज आई। इसके अतिरिक्त पंजाब मेल सहित अन्य ट्रेनों का विलंब से परिचालन हुआ।
विज्ञापन



प्रयागराज संगम में चल रहे महाकुंभ में अमृत स्नान करने की इच्छा लेकर सोमवार शाम गौरीगंज, फुरसतगंज, जायस, कासिमपुर, बनी, तालाखुजरी, अमेठी, मिसरौली और सहजीपुर स्टेशन पहुंचे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। स्टेशन पहुंचने पर पता चला कि मेला रिंग स्पेशल ट्रेन लखनऊ से सभी स्टेशनों पर ठहराव संग प्रयागराज संगम जाने वाली पैसेंजर ट्रेन 10 घंटे देरी से आएगी। ऐसे में लोगों को मजबूरी में पूरी रात प्लेटफार्म पर बितानी पड़ी। मंगलवार सुबह करीब चार बजे ट्रेन आई तो श्रद्धालु रवाना हुए।
विज्ञापन



इसके अतिरिक्त मंगलवार को दिल्ली की यात्रा वाराणसी-दिल्ली काशी विश्वनाथ से करने पहुंचे यात्रियों को ट्रेन निरस्त होने की जानकारी मिली। इसके बाद मजबूरी में पद्मावत व जनसाधारण एक्सप्रेस से रवाना होना पड़ा। राजेंद्रनगर-जम्मूतवी अर्चना एक्सप्रेस का भी संचालन निरस्त रहा। इसके अतिरिक्त हरिद्वार-प्रयागराज संगम योगनगरी एक्सप्रेस चार घंटे तो हावड़ा-अमृतसर पंजाब मेल साढ़े तीन घंटे देरी से गौरीगंज आई। अप व डाउन जनता एक्सप्रेस डेढ़ घंटे तो लखनऊ-प्रयागराज संगम पैसेंजर दो घंटे देरी से गौरीगंज आई। अन्य ट्रेनों का भी विलंब से परिचालन हुआ। स्टेशन अधीक्षक प्रवीण सिंह ने काशी विश्वनाथ व अर्चना एक्सप्रेस के निरस्त होने तथा रिंग मेला स्पेशल ट्रेन के देरी से संचालित होने की पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed