फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   van mahotsav start in amethi

जिले में शुरू हुआ वन महोत्सव कार्यक्रम

Wed, 01 Jul 2020 09:48 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jul 2020 09:48 PM IST
विज्ञापन
van mahotsav start in amethi
गौरीगंज (अमेठी)। पृथ्वी के अधिक से अधिक भूभाग पर पौधरोपित कर पर्यावरण संतुलन कायम रखने के लिए एक जुलाई से सात जुलाई तक वन महोत्सव कार्यक्रम होता है। इसके तहत बुधवार को डीएम ने निर्माणाधीन कलेक्ट्रेट परिसर में पौधा रोपित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। वृहद पौधरोपण कार्यक्रम के तहत पांच जुलाई को 26 विभाग चिन्हित भूमि पर 37 लाख पौधे रोपित करेगा।
विज्ञापन

पर्यावरण संतुलन कायम रखने के साथ धरा को हरा-भरा बनाने के लिए शासन के निर्देश पर एक जुलाई से सात जुलाई तक वन महोत्सव कार्यक्रम होगा। बुधवार को डीएम अरुण कुमार ने विशुनदासपुर स्थित निर्माणाधीन कलेक्ट्रेट परिसर में पौधरोपण कर वन महोत्सव कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
विज्ञापन

इस मौके पर डीएम ने लोगों से प्रति वर्ष कम से एक-एक पौधा रोपित करने के अपील करते हुए कहा कि वृक्ष के बिना जीवन संभव नहीं है। बढ़ते प्रदूषण को नियंत्रित कर मानव जीवन को सफल बनाने के लिए वृक्षारोपण को आवश्यक बताया। कहा कि वन महोत्सव कार्यक्रम के तहत शासन की ओर निर्धारित 37 लाख पौधे रोपित करने का लक्ष्य पूरा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रभागीय वनाधिकारी यूपी सिंह ने बताया कि पांच जुलाई को 26 विभाग चिन्हित भूमि पर एक साथ 37 लाख पौधे रोपित कर उनकी सुरक्षा का प्रबंध करेगा। वन महोत्सव के तहत विभाग के साथ इच्छुक लोगों को निशुल्क पौधा मुहैया कराए जा रहे हैं। प्रभागीय वनाधिकारी ने बताया कि सात जुलाई तक विभिन्न कार्यक्रम कर लोगों को वृक्षरोपण के प्रति जागरूक करते हुए अधिक से अधिक पौधरापण कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed