फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Uttar Pradesh Police team won the final match

Amethi News: उत्तर प्रदेश पुलिस टीम ने जीता फाइनल मैच

Wed, 26 Feb 2025 12:46 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Wed, 26 Feb 2025 12:46 AM IST
विज्ञापन
Uttar Pradesh Police team won the final match
भादर (अमेठी)। ब्लॉक क्षेत्र के मिनी स्टेडियम घोरहा में आईईएस यूनिवर्सिटी भोपाल व श्री बाबा भीष्म शाह परिवार की ओर से आयोजित राज्य स्तरीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता का सोमवार को फाइनल मुकाबला उत्तर प्रदेश पुलिस व एसएसबी लखनऊ टीम के बीच खेला गया। बतौर मुख्य अतिथि भाजपा जिला युवा मोर्चा के अध्यक्ष विषुव मिश्रा ने मैच का शुभारंभ किया।
विज्ञापन



उत्तर प्रदेश पुलिस टीम के कप्तान श्रेयांश ने टॉस जीतकर खेल की शुरुआत की। बेस्ट ऑफ थ्री सेट खेले गए मैच में उत्तर प्रदेश पुलिस ने लगातार दो सेट 25-23 व 25-17 अंक से जीत दर्ज कर एसएसबी के कप्तान जितेंद्र तिवारी की टीम को पराजित करके फाइनल मुकाबला अपने नाम किया। रेफरी की भूमिका विनोद सिंह व अजय वर्मा ने निभाई।
विज्ञापन



कमेंट्री का कार्य आलोक सिंह ने पूरा किया। आयोजक मंडल ने विजेता टीम को 25 हजार रुपये व उप विजेता टीम को 15 हजार रुपये का पुरस्कार व कप दिया। इस दौरान सत्यम तिवारी, संतोष सिंह दुआरा, अशोक सिंह हिटलर, सभापति सौरभ सिंह, चंदन मिश्रा, रणविजय सिंह फौजी, अभिषेक सिंह, अमित सिंह, शुभम सिंह आदि मौजूद रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed