फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Uttam wins shot put

Amethi News: गोला फेंक में उत्तम ने मारी बाजी

Sun, 30 Nov 2025 12:20 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Sun, 30 Nov 2025 12:20 AM IST
विज्ञापन
Uttam wins shot put
अमेठी सिटी। एक स्कूल एक खेल पहल के अंतर्गत शनिवार को जनता इंटर कॉलेज मवई में क्रीड़ा प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ। विभिन्न खेलों में बेहतर प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को पदक और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन



गोला फेंक में बालक वर्ग के उत्तम प्रथम, दिलीप द्वितीय और रूद्र कुमार तृतीय स्थान पर रहे। बालिका वर्ग में रागिनी बानो ने पहला स्थान हासिल किया। किंतु कुमारी दूसरे और साहिबा तीसरे स्थान पर रहीं। प्रतिभागियों ने दमखम और तैयारी का अच्छा प्रदर्शन किया। भारोत्तोलन प्रतियोगिता में राजेश ने पहला, रुद्रकुमार ने दूसरा और दीपांशु ने तीसरा स्थान पाया।
विज्ञापन




कबड्डी मुकाबलों में बालिका वर्ग की टीम अन्नया, आदिति, प्रीति, साहिबा और अंशिका विजेता बनी। बालक वर्ग में अतीक अहमद, दीपांशु, शिवांश और राजेश की टीम ने जीत दर्ज की। पुरस्कार वितरण समारोह में प्रधानाचार्य संजय सिंह ने विद्यार्थियों को नियमित अभ्यास की सलाह दी। कार्यक्रम में योगेश्वर कुशवाहा, अवनीश सिंह आदि मौजूद रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed