फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Upload data of malnourished and severely malnourished children on the portal.

Amethi News: पोर्टल पर कुपोषित व अति कुपोषित बच्चों का डाटा करें अपलोड

Sun, 10 Mar 2024 12:31 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Sun, 10 Mar 2024 12:31 AM IST
विज्ञापन
Upload data of malnourished and severely malnourished children on the portal.
अमेठी सिटी। स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने की कोशिश में जुटे सीएमओ ने शनिवार को सीएमओ ने हेल्थ वेलनेस सेंटर व वीएचएसएनडी सत्र का निरीक्षण किया। इस दौरान आशा बहू व आंगनबाड़ी कार्यकत्री को गर्भवती, प्रसूता के साथ कुपोषित व अतिकुपोषित बच्चों की निगरानी करने तथा रिपोर्ट तैयार की जानकारी दी। सीएमओ ने क्षेत्र में कुपोषित व अति कुपोषित बच्चों का डाटा ई-कवच पोर्टल पर अपलोड करने के साथ छह दवाएं छह दिन की थीम बताते हुए नियमित फ्लाओप करने के निर्देश दिए। सीएमओ डॉ अंशुमान सिंह शनिवार अचानक बेहटा गांव में आयोजित सामुदायिक स्तर पर मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य को बेहतर करने में ग्रामीण स्वास्थ्य, स्वच्छता एवं पोषण दिवस (वीएचएसएनडी) डे में पहुंचे।
विज्ञापन

सत्र में गर्भावस्था पंजीकरण से लेकर प्रसव पूर्व जांच, प्रतिरक्षण, पोषण एवं स्वच्छता जैसी बुनियादी सुविधाएं की जानकारी ली। इसके बाद मौजूद आशा बहू को आयरन ड्राॅप पिलाने की विधि बताई। ग्राम प्रधान ललित सिंह को गांव में स्वास्थ्य सुविधाएं बेहतर करने में कर्मियों का सहयोग करने को कहा। सीएमओ ने हेल्थ वेलनेस सेंटर चंदौकी का भी निरीक्षण किया।
विज्ञापन

दोनों स्थानों पर आशा बहू व आंगनबाड़ी कार्यकत्री को समन्वय स्थापित कर गर्भवतियों व नवजात के टीकाकरण के साथ कुपोषित व अतिकुपोषित बच्चों का ब्योरा अब ई कवच ऐप पर दर्ज करने को कहा। कहा कि पोर्टल पर टीकाकरण की तिथि, बच्चे व गर्भवती का नाम, उम्र, पता अनिवार्य रूप से करने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed