UP Weather News: तेज पछुआ हवाओं से लौटी ठंड, दूसरी तरफ किसान चिंतित... गेहूं सहित अन्य फसलों को नुकसान
UP Weather Update: इस समय सरसों और गेहूं दोनों की फसल पकने की अवस्था में है। तापमान बढ़ने की वजह से खेत की नमी तेजी से सूख रही है। खेत की नमी गायब होने की वजह से गेहूं के दाने कमजोर ही रह जाएंगे और पैदावार 25 से 30 फीसदी कम रहने के आसार हैं।
विस्तार
यूपी के अमेठी में चल रही तेज पछुआ हवा ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। तेज पछुवा हवा से गेंहू समेत अन्य फसलों को नुकसान हो रहा है। जिले में दो दिन से करीब नौ किलोमीटर प्रति घंटा की गति से पछुआ हवा चल रही है।
वहीं, अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच गया है। रबी की फसल में यह अभी अनुकूल नहीं है। मार्च माह में अप्रैल-मई जैसी हवाएं चल रही हैं। ऊपर से तेजी से बढ़ रहा तापमान सही नहीं है। तापमान बढ़ने और हवाओं की वजह से खेत की नमी तेजी से सूख रही है। इसकी वजह से गेहूं की फसल में उपज कम होने के आसार बढ़ गए हैं।
ऐसे में किसानों की परेशानी बढ़ गई है। जिला कृषि अधिकारी डॉ. राजेश कुमार ने बताया कि इस समय पछुआ हवा तेज चल रही है। तीव्र गति से हवाएं चलने पर फसलों के गिरने की संभावना बढ़ जाती है, इससे पैदावार घट जाती है।
जिले में 1.27 लाख हेक्टेयर में गेहूं की पैदावार
इस बार जिले में करीब 1.27 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में गेहूं की बोआई की गई है। पिछले वर्ष एक हेक्टेयर में करीब 32 क्विंटल गेहूं का उत्पादन हुआ था। तेज हवा न चले और तापमान कम रहे तो गेंहू उत्पादन में वृद्धि होने की संभावना है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.