{"_id":"678c7518c1f2f32cd40bdaa6","slug":"up-three-dcms-collided-with-a-trailer-parked-at-a-closed-railway-crossing-the-car-collided-one-died-on-the-2025-01-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: बंद रेलवे क्रॉसिंग में खड़े ट्रेलर से टकराए तीन डीसीएम, कार में भिड़ी; एक की मौके पर मौत, कई घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: बंद रेलवे क्रॉसिंग में खड़े ट्रेलर से टकराए तीन डीसीएम, कार में भिड़ी; एक की मौके पर मौत, कई घायल
Sun, 19 Jan 2025 09:14 AM IST
रोहित मिश्र
अमर उजाला संवाद, अमेठी
अमर उजाला संवाद, अमेठी
Published by: रोहित मिश्र
Updated Sun, 19 Jan 2025 09:14 AM IST
सार
Road accident in Amethi: अमेठी में बंद रेलवे क्रॉसिंग पर खड़े ट्रेलर में एक के बाद एक तीन गाड़ियां टकरा गईं। जिसमें एक ड्राइवर की मौत हो गई। बाकी का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
पुलिस ने क्रेन से रोड खाली कराई।
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
अमेठी जिले के कमरौली इलाके में रविवार सुबह भीषण सड़क हादसा हुआ। एक बंद रेलवे क्रॉसिंग पर खड़ी ट्रेलर में पीछे से एक के बाद एक तीन डीसीएम और एक कार टकरा गईं। हादसे में एक डीसीएम चालक की मौत हो गई जबकि तीन चालक गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें इलाज के लिए जगदीशपुर सीएचसी में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने क्रेन की मदद से सभी क्षतिग्रस्त वाहनों को हाईवे हटाकर यातायात को सुचारू रूप से चालू करवा दिया है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार कमरौली थाना क्षेत्र के लखनऊ वाराणसी राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित बीएचईएल फैक्ट्री के पास का है। जहां आज सुबह करीब 4 बजे बंद रेलवे क्रॉसिंग पर एक ट्रेलर खड़ा हुआ था। तभी पीछे से एक के बाद एक तीन डीसीएम ट्रेलर में पीछे से टकराते चली गईं। हादसे में डीसीएम चालक रोहित पांडेय, जितेंद्र सिंह, रोहित यादव और अर्टिगा कार गुलजारगंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
पुलिस ने सभी घायलों को एम्बुलेन्स की मदद से जगदीशपुर सीएचसी पहुँचाया जहाँ एक डीसीएम चालक रोहित पांडेय की मौत हो गई। जबकि गंभीर रूप से घायल तीन चालको का इलाज चल रहा है। पुलिस द्वारा सभी छतिग्रस्त गाड़ियों को क्रेन की मदद से हटवाकर यातायात को सुचारू रूप से चालू करवा दिया गया है।
विज्ञापन