फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   UP Board's practical examination held in 71 schools

Amethi News: 71 विद्यालयों में हुई यूपी बोर्ड की प्रायोगिक परीक्षा

Tue, 11 Feb 2025 01:01 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Tue, 11 Feb 2025 01:01 AM IST
विज्ञापन
UP Board's practical examination held in 71 schools
अमेठी सिटी। यूपी बोर्ड की हाईस्कृल व इंटरमीडिएट की प्रायोगिक परीक्षा सोमवार को कुल 71 विद्यालयों में हुई, जहां रसायन विज्ञान, भौतिक विज्ञान, जीव विज्ञान, गृह विज्ञान, भूगोल, सैन्य विज्ञान, कंप्यूटर आदि विषयों की परीक्षा हुई। परीक्षकों ने चार्ट पेपर, फाइल आदि का मूल्यांकन करते हुए प्रायोगिक परीक्षा की औपचारिकताएं पूरी कीं। इसी के साथ प्रयोगशाला में भी छात्रों का परीक्षण किया गया।
विज्ञापन



जिला मुख्यालय गौरीगंज के रणंजय इंटर कॉलेज में परीक्षा का आयोजन किया गया। छात्र व छात्राओं को अलग-अलग कमरों में बैठाया गया। करीब 138 छात्रों व 65 छात्राओं ने परीक्षा में हिस्सा लिया। गाजीपुर से आए परीक्षक गुलाम हुसैन ने बताया कि परीक्षा शांतिपूर्ण रही। विद्यालय के प्रधानाध्यापक डॉ. सुनील शुक्ल ने बताया कि दो दिवसीय प्रायोगिक परीक्षा का आयोजन किया गया है।
विज्ञापन



इससे पहले जिले में प्रायोगिक परीक्षा की शुरुआत रविवार से हो गई है। रविवार को पहले दिन करीब 10 विद्यालयों में परीक्षा का आयोजन हुआ। जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. राजेश कुमार द्विवेदी ने बताया कि विद्यालयों में बोर्ड परीक्षा के मानक के अनुसार परीक्षा हो रही है। सभी जगहों पर परीक्षा की निगरानी सीसीटीवी कैमरे के माध्यम से की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed