फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   UP Board's practical exam will be held at 183 centers

Amethi News: 183 केंद्रों पर होगी यूपी बोर्ड की प्रायोगिक परीक्षा

Fri, 07 Feb 2025 12:54 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Fri, 07 Feb 2025 12:54 AM IST
विज्ञापन
UP Board's practical exam will be held at 183 centers
अमेठी सिटी। यूपी बोर्ड में लिखित से पहले प्रायोगिक परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है। इसके लिए जिले के कुल 248 विद्यालयों में से सिर्फ 183 स्कूलों को ही प्रायोगिक परीक्षा का केंद्र बनाया गया है। शिक्षा विभाग के अनुसार जिन विद्यालयों में प्रयोगशाला की अच्छी व्यवस्था नहीं है, उन्हें प्रायोगिक परीक्षा केंद्र नहीं बनाया गया है। जिले में नौ से 16 फरवरी तक प्रायोगिक परीक्षा कराई जाएगी।
विज्ञापन




जिले में हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की प्रायोगिक परीक्षा के लिए सबसे पहले सीसीटीवी कैमरे अपडेट किए गए हैं, जिसमें लिखित परीक्षा के लिए बनाए गए केंद्रों पर सीसीटीवी की व्यवस्था की गई है। जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. राजेश कुमार द्विवेदी ने सभी विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों से सीसीटीवी के संबंध में प्रमाणपत्र देने के लिए कहा है, जिसमें जिम्मेदारी लेते हुए यह बताना होगा कि उनके केंद्र पर सभी सीसीटीवी कैमरे ठीक ढंग से कार्य कर रहे हैं।
विज्ञापन



शिक्षा विभाग के अनुसार लगभग सभी केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरों को अपडेट किया गया है, लेकिन दो केंद्रों पर प्रधानाध्यापक की ओर से बताया गया था कि कैमरों को बंदरों ने नोच दिया था, जिससे कुछ तकनीकी समस्या हो गई थी, ऐसे में कैमरों के सही संचालन की जिम्मेदारी प्रधानाध्यापक को दी गई है। जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. राजेश कुमार द्विवेदी ने बताया कि प्रायोगिक परीक्षा की तैयारियां चल रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed