फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   UP board exam will be conducted at 83 centres in Amethi

अमेठी के 83 केंद्रों पर होगी यूपी बोर्ड की परीक्षा

Mon, 01 Mar 2021 10:41 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 01 Mar 2021 10:41 PM IST
विज्ञापन
UP board exam will be conducted at 83 centres in Amethi
गौरीगंज (अमेठी)। यूपी बोर्ड परीक्षा के लिए सचिव माध्यमिक शिक्षा परिषद ने 83 केंद्रों पर मुहर लगा दी है। केंद्रों की फाइनल सूची का प्रकाशन करने के बाद सचिव ने डीआईओएस को सीसीटीवी कैमरे व वाइस रिकॉर्डर की निगरानी में सुविधाओं के बीच परीक्षा कराने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

यूपी बोर्ड परीक्षा में इस बार जिले से हाईस्कूल के 26,589 तो इंटरमीडिएट के 20,452 परीक्षार्थी शामिल होंगे। माध्यमिक शिक्षा परिषद ने जिले के सभी राजकीय, अशासकीय, सहायता प्राप्त तथा मान्यता प्राप्त वित्त विहीन विद्यालयों के प्रधानचार्यों द्वारा परिषद की वेबसाइट पर अपलोड की गई सूचनाओं के आधार पर 27 जनवरी को 83 केंद्रों की सूची जारी कर आपत्ति मांगी थी।
विज्ञापन

जारी केंद्रों की सूची पर 83 स्कूलों ने आपत्ति दाखिल की थी। दाखिल आपत्तियों की जांच डीएम अरुण कुमार के निर्देश पर गठित टीम ने की। टीम की रिपोर्ट पर जिला स्तरीय कमेटी ने सूची में शामिल छह स्कूलों में सुविधाओं की कमी मिलने पर उनका केंद्र का दर्जा समाप्त करते हुए छह नए स्कूलों को प्रस्तावित किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रस्तावित केंद्रों पर सोमवार को सचिव माध्यमिक शिक्षा परिषद ने अंतिम मुहर लगा दी है। सूची प्रकाशन के साथ सचिव ने डीआईओएस को सारिणी के अनुसार सीसीटीवी कैमरे व वाइस रिकॉर्डर की निगरानी में सुविधा के बीच नकल विहीन परीक्षा कराने का निर्देश दिया है।

इस संबंध में डीआईओएस जयकरन लाल वर्मा ने केंद्र बने विद्यालयों के प्रधानाचार्य को छात्र संख्या के अनुसार सिटिंग प्लान निर्धारित करते हुए कोविड नियमों के तहत नकल विहीन परीक्षा कराने की नसीहत दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed