{"_id":"68f14c8959c4b316220eb27e","slug":"unlicensed-medical-store-sealed-amethi-news-c-96-1-ame1002-150515-2025-10-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: बिना लाइसेंस संचालित मेडिकल स्टोर सील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: बिना लाइसेंस संचालित मेडिकल स्टोर सील
Fri, 17 Oct 2025 01:20 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Fri, 17 Oct 2025 01:20 AM IST
विज्ञापन
अमेठी सिटी। जनसुनवाई पोर्टल पर प्राप्त शिकायत पर औषधि विभाग की टीम ने बृहस्पतिवार को विशेषरगंज बाजार स्थित एक मेडिकल स्टोर पर छापा मारा। जांच में स्टोर बिना लाइसेंस के संचालित पाया गया। इस पर टीम ने मौके से लगभग 59,171 रुपये की दवाएं जब्त कर मेडिकल स्टोर को सील कर दिया।
औषधि निरीक्षक कमलेश कुमार मिश्रा ने बताया कि यह कार्रवाई सहायक आयुक्त औषधि अयोध्या मंडल के निर्देश पर पुलिस की मौजूदगी में की गई। छापे के दौरान अजय मेडिकल स्टोर के संचालक दवा बिक्री से संबंधित लाइसेंस प्रस्तुत नहीं कर सके। इसके बाद नियमों के तहत स्टोर में रखी समस्त दवाओं को फार्म-16 पर सील कर दिया गया।
दो संदिग्ध दवाओं के नमूने एकत्र कर जांच के लिए राजकीय प्रयोगशाला भेजे गए हैं। औषधि निरीक्षक ने बताया कि जांच रिपोर्ट आने के बाद संबंधित के खिलाफ न्यायालय में वाद दायर कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।