{"_id":"64a461d4bf7fd812740c86b8","slug":"union-ministers-three-day-visit-from-tomorrow-amethi-news-c-96-1-slko1003-1394-2023-07-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: केंद्रीय मंत्री का तीन दिवसीय दौरा कल से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: केंद्रीय मंत्री का तीन दिवसीय दौरा कल से
Tue, 04 Jul 2023 11:45 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Tue, 04 Jul 2023 11:45 PM IST
विज्ञापन
अमेठी। केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी छह जुलाई से आठ जुलाई तक अमेठी के दौरे पर आ रही हैं। वह जगदीशपुर विधानसभा के गांवों में जनसंवाद कर लोगों से संपर्क करेंगी। इसके साथ ही उनकी समस्याओं का समाधान करेंगी।
केंद्रीय मंत्री के प्रतिनिधि विजय गुप्ता ने बताया कि केंद्रीय मंत्री व अमेठी सांसद स्मृति ईरानी ने अपने संसदीय क्षेत्र के किसानों को खेती-किसानी की नई तकनीकी जानकारी मुहैया करवाने के लिए काशी की यात्रा कराने जा रही हैं। सलोन विधान सभा क्षेत्र के डीह रामलीला मैदान से काशी चला किसान यात्रा की शुरुआत पांच जुलाई से हो रही है।
केंद्रीय मंत्री ने सलोन विधान सभा क्षेत्र में जन संवाद कार्यक्रम के दौरान किसानों की तरक्की के लिए नई-नई तकनीकी जानकारी दिलवाने की बात कही थी। काशी में किसानों को प्राकृतिक खेती, पशुपालन, मत्स्य पालन के साथ ही खेती किसानी की नई-नई तकनीकी का प्रशिक्षण दिलवाया जाएगा। काशी में किसानों को सावन में गंगा स्नान के साथ ही भगवान काशी विश्वनाथ के दर्शन पूजन का भी प्रबंध किया जा रहा है। संवाद