फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Underpass will be built in Rebha village on Lucknow-Varanasi railway track.

Amethi News: लखनऊ-वाराणसी रेल ट्रैक पर रेभा गांव में बनेगा अंडरपास

Thu, 17 Oct 2024 04:28 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Thu, 17 Oct 2024 04:28 AM IST
विज्ञापन
Underpass will be built in Rebha village on Lucknow-Varanasi railway track.
सोशल मी​डिया पर वायरल जेसीबी से हो रही खुदाई के वीडियो का स्क्रीनशॉट।
अमेठी सिटी। लखनऊ-वाराणसी रेल ट्रेक पार करने के लिए 10 किमी की दूरी तय करने की परेशानी उठा रहे करीब 22 गांव के लोगों के लिए राहत भरी खबर है। बुधवार को रेलवे की ओर से स्वीकृत रेभा गांव के पास बुधवार को सर्वे करते हुए सफाई करवाई। यहां जल्द ही कार्य शुरू होने की उम्मीद है।
विज्ञापन

अमेठी रेलवे स्टेशन के पूर्वी छोर पर स्थित रेभा और बारामासी बंद रेलवे क्रॉसिंग अंडरपास निर्माण को लेकर बोर्ड लगाया गया था। जिसमें लागत समेत निर्माण कार्य की अवधि अंकित थी। लेकिन निर्माण कार्य शुरू नहीं हुआ। अंडरपास निर्माण की राह देख रहे रेभा, मनीरामपुर, मंधरपट्टी, जयरामपुर, महसो सहित 22 गांवों के ग्रामीणों की उम्मीद को उस समय पंख लग गए, जब बुधवार को रेल विभाग के कर्मी मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन

सर्वे करवाने के बाद सफाई करवाई। सफाई होने के बाद जल्द ही निर्माण शुरू होने की उम्मीद है। रेलवे सूत्रों के अनुसार करीब 13 करोड़ की लागत से रेभा, बारामासी व बनी रेलवे स्टेशन के गांधीनगर क्राॅसिंग पर अंडरपास का निर्माण होगा। हालांकि सर्वे करने पहुंचे रेल अफसरों ने नाम न प्रकाशित करने की शर्त पर इसकी पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रेभा में अंडरपास निर्माण शुरू होने की जानकारी के बाद ग्रामीण भीम द्विवेदी ने मिठाई वितरित कर खुशी मनाई। सुखराम, विनोद कुमार सहित अन्य लोगों ने कहा कि रेभा में अंडरपास बनने की राह 13 साल से वह देख रहे थे। अंडरपास बनने के बाद 10 किमी की अधिक दूरी तय करने से निजात मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed