{"_id":"67cc968114c820a2740a7b1a","slug":"uncontrolled-tractor-trolley-overturned-innocent-and-woman-died-amethi-news-c-96-1-gon1004-136211-2025-03-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: बेकाबू ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, मासूम व महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: बेकाबू ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, मासूम व महिला की मौत
Sun, 09 Mar 2025 12:42 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Sun, 09 Mar 2025 12:42 AM IST
विज्ञापन
तिलोई (अमेठी)। मोहनगंज थाना क्षेत्र के रजवापुर गांव के पास अनियंत्रित ट्रैक्टर-ट्राॅली पलट गई। हादसे में एक मासूम और महिला की मौत हो गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। दो घायलों का इलाज जिला चिकित्सालय रायबरेली में चल रहा है।
तिलोई थाना क्षेत्र के पूरे रुद्र मजरे बारकोट गांव निवासी दयाराम लोध अपनी बहन के बेनीपुर मजरे बिराज गांव में शुक्रवार देर शाम आयोजित कार्यक्रम में परिवार सहित शामिल होने गए थे। बच्चे के जन्म के बाद बरही कार्यक्रम का आयोजन किया गया था, जिसमें शामिल होने के बाद दयाराम के साथ करीब 20 लोग एक ट्रैक्टर-ट्रॉली में बैठकर घर लौट रहे थे। इसी दौरान रास्ते में रजवापुर गांव स्थित मुर्गी फार्म के पास ट्रैक्टर-ट्राॅली अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में पलट गई।
हादसे में करन के चार वर्षीय पुत्र आलोक की मौत हो गई। वहीं, दयाराम की दो पुत्रियां अर्पिता (6), कल्ली (4) व माताबदल की पत्नी रमकला (60) को गंभीर हालत में सीएचसी तिलोई ले जाया गया, जहां से चिकित्सकों ने सभी घायलों को जिला चिकित्सालय रायबरेली रेफर कर दिया। शनिवार को दोपहर इलाज के दौरान रमकला की मौत हो गई। हादसे में दो लोगों की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। थानाध्यक्ष राकेश सिंह ने बताया कि थाने को हादसे की कोई सूचना नहीं मिली है।