{"_id":"677d799203276694bd0ec687","slug":"uncontrolled-scooter-overturns-woman-dies-amethi-news-c-96-1-ame1002-132707-2025-01-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: अनियंत्रित स्कूटी पलटी, महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: अनियंत्रित स्कूटी पलटी, महिला की मौत
Wed, 08 Jan 2025 12:30 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Wed, 08 Jan 2025 12:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाजारशुकुल (अमेठी)। रिश्तेदार युवक संग स्कूटी से बेटे को लेकर मायके जाने के लिए निकली विवाहिता की मंगलवार को सड़क हादसे में मौत हो गई। हादसे में स्कूटी चालक रिश्तेदार युवक व मासूम बेटे को सिर्फ हल्की खरोंच आई।
बाजारशुकुल निवासी सुनील की पत्नी वैशाली (22) मंगलवार को अपने तीन साल के बेटे लवी संग लखनऊ स्थित मायके जाने के लिए रिश्तेदार अरुण संग स्कूटी से निकली थी। अरुण को बस स्टॉप तक छोड़ कर वापस होना था। रास्ते में सामने से आ रहे वाहन से बचने के चक्कर में स्कूटी अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में वैशाली गंभीर रूप से घायल हो गईं, जबकि लवी व अरुण को खरोंच आ गई। वैशाली को आननफानन सीएचसी पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हेें मृत घोषित कर दिया।
वैशाली की मौत की सूचना परिजनों को मिली तो कोहराम मच गया। एसओ दयाशंकर मिश्र ने बताया कि हादसे के बाद परिजनों ने पुलिस को कोई सूचना नहीं दी है। परिजन कार्रवाई नहीं चाह रहे हैं। बुधवार को मायके वालों के आने के बाद अंतिम संस्कार करेेंगे।
विज्ञापन
परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल
सड़क हादसे में वैशाली की मौत से परिजन गमगीन हैं। मायके वाले बेटी का इंतजार कर रहे थे, लेकिन मौत की खबर ने सबको झकझोर दिया। पति सुनील का बुरा हाल है। मां की मौत से अंजान बेटा लवी कभी पिता की गोद में आता तो कभी अपने बाबा सुखलाल के पास जाता। मासूम बेटे को देख सभी की आंखें नम हो गईं। मृतका की सास कुसुमलता का रो-रोकर हाल बेहाल है। देवर मनोज व सुमित भी गमगीन हैं।