{"_id":"68433f17f81ba7c65a0e6d6a","slug":"uncontrolled-e-rickshaw-overturned-seven-people-injured-amethi-news-c-96-1-ame1002-142022-2025-06-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: बेकाबू ई रिक्शा पलटा, सात लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: बेकाबू ई रिक्शा पलटा, सात लोग घायल
Sat, 07 Jun 2025 12:48 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Sat, 07 Jun 2025 12:48 AM IST
विज्ञापन
बाजारशुकुल (अमेठी)। सड़क हादसे में सात लोग घायल हो गए, जिन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है।
किसनी गांव निवासी हरिचरन ई रिक्शा चालक है। हरिचरन के ई रिक्शा से शुक्रवार को सुबेहा गांव निवासी माजिद (70), उनकी बेटी सलीमुन निशा (35), नाती असद (6), अरकान (4) के अलावा विपत (65), सिया राजा (70) और श्रीमता (40) कहीं जा रहे थे। रास्ते में ठाकुरगंज बाजार के पास ई रिक्शा अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे के बाद ई रिक्शा चालक मौके से भाग निकला।
स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बाजारशुकुल भेजा गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। थानाध्यक्ष अभिनेष कुमार ने बताया कि हादसे की जानकारी थाने पर नहीं दी गई है। तहरीर प्राप्त होती है तो जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
(संवाद)