फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Uncontrollable van overturns, 10 injured

Amethi News: बेकाबू वैन पलटी, 10 घायल

Thu, 21 Nov 2024 01:18 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Thu, 21 Nov 2024 01:18 AM IST
विज्ञापन
Uncontrollable van overturns, 10 injured
रायबरेली-अयोध्या राजमार्ग पर वैन के पलटने से घायल बालिकाएं। -ग्रामीण
तिलोई(अमेठी)। थाना क्षेत्र मोहनगंज में मुंडन संस्कार में शामिल होने जा रहे लोगों से भरी वैन बेकाबू हो रायबरेली-अयोध्या राजमार्ग पर बधौना के पास बुधवार को पलट गई। हादसे में एक ही परिवार के 10 लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल भेजा गया। पुलिस को घटना से अवगत करा दिया गया है।
विज्ञापन


मोहनगंज थाना क्षेत्र के सैंबसी गांव निवासी शिवदेवी क्षेत्र के ही सैदापुर स्थित बुआ के घर पर आयोजित मुंडन संस्कार कार्यक्रम में शामिल होने के लिए परिवार के 15 लोगों के साथ वैन से जा रहीं थीं। रायबरेली-अयोध्या राजमार्ग पर बधौना के पास वैन अनियंत्रित होकर पलट गई।
विज्ञापन


हादसे के वक्त राजमार्ग पर कोई बड़ा वाहन नहीं गुजर रहा था जिससे बड़ी घटना होने से बच गई। हादसे में सुमेरा (62), लक्ष्मी (18), ज्योति (12), आसिया (14), जगपता (39), शनि (5), साजन (8), विमला (42), राम किशुन (54) व तारावती (38) घायल हो गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन


आसपास के लोगों ने इन लोगों को सीएचसी पहुंचाया। सुमेरा व ज्योति की हालत नाजुक देख डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रायबरेली रेफर कर दिया। अन्य की हालत सामान्य होने पर डॉक्टरों ने छुट्टी दे दी। एसएचओ राकेश सिंह ने बताया कि तहरीर मिलने पर केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed