फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Uncontrollable dumper entered Durga Puja pandal

दुर्गा पूजा पंडाल में घुसा बेकाबू डंपर

Thu, 06 Oct 2022 10:36 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 06 Oct 2022 10:36 PM IST
विज्ञापन
Uncontrollable dumper entered Durga Puja pandal
अमेठी। शहर के सगरा तिराहा स्थित अंबे माता पूजा समिति के पंडाल में बुधवार भोर चार बजे एक बेकाबू डंपर घुस गया। घटना के बाद पंडाल पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। देवी प्रतिमा भी खंडित हो गई। आयोजकों ने खंडित देवी प्रतिमा का विसर्जन किया। आनन-फानन फिर से नया पंडाल तैयार कर उसमें देवी प्रतिमा की स्थापना करने के साथ पूजा अर्चना की।
विज्ञापन

शहर के सगरा तिराहे पर अंबे माता पूजा समिति की ओर से देवी पंडाल सजाया गया है। बुधवार करीब चार बजे गौरीगंज की ओर से आ रहा एक अनियंत्रित डंपर अंबे माता पूजा समिति के पंडाल में पीछे से घुस गया। घटना में पंडाल पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया तो देवी प्रतिमा खंडित हो गई। दुर्घटना के बाद डंपर चालक भागने की फिराक में था। आसपास के लोगों ने आगे से घेर लिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने डंपर और चालक को पकड़ लिया।
विज्ञापन

मामले की जानकारी मिलते ही पदाधिकारियों एवं स्थानीय लोगों में आक्रोश छा गया। पदाधिकारियों ने खंडित देवी प्रतिमा का तत्काल विसर्जन कराया। उसके बाद नया पंडाल तैयार करने के साथ स्थापित करने के लिए नई देवी प्रतिमा तत्काल लाई गई। अंबे माता पूजा समिति के मुख्य संरक्षक राजेश कुमार अग्रहरि, संरक्षक हरिकेश श्रीवास्तव, समरथ सिंह व अध्यक्ष राजेश गुप्ता और महामंत्री अनिल पांडेय हैं। घटना को देखते हुए मौके पर पुलिस बल तैनात किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

संरक्षक हरिकेश श्रीवास्तव ने बताया कि लापरवाही से डंपर चालक ने पंडाल में टक्कर मार दी। इसके चलते करीब ढाई लाख रुपये से अधिक का नुकसान हुआ है। प्रभारी निरीक्षक अरुण कुमार द्विवेदी ने बताया कि डंपर और चालक को कब्जे में ले लिया गया है। समिति के पदाधिकारियों की ओर से कोई तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed