फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Uncontrollable car crushed mother and daughter sitting in front of the house

Amethi News: बेकाबू कार ने घर के सामने बैठी मां-बेटी को रौंदा

Wed, 21 Jun 2023 12:37 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Wed, 21 Jun 2023 12:37 AM IST
विज्ञापन
Uncontrollable car crushed mother and daughter sitting in front of the house
क्षतिग्रस्त कार
जगदीशपुर (अमेठी)। स्थानीय थाने के वारिसगंज-रानीगंज मार्ग पर खौपुर गांव के पास मंगलवार की शाम घर के बाहर बैठी मां व बेटी को अनियंत्रित कार ने रौंद दिया। दुर्घटना में मां-बेटी की मौत हो गई। दुर्घटना के बाद कार भी पेड़ से टकरा गई। कार सवार तीन लोग भी गंभीर रुप से घायल हो गए। थाने के निहालपुर गांव निवासी अरशद अपनी मां शमा परवनीन व बहन निशा के साथ मंगलवार शाम चार बजे कार से कही जा रहे थे। जगदीशपुर थानाक्षेत्र से गुजरने वाले वारिसगंज-रानीगंज मार्ग पर खौपुर गांव के पास पहुंचे थे कि अचानक कार बेकाबू हो गई। जब तक कार पर काबू पाते खौपुर गांव में घर के सामने बैठी सविता (30) व उसकी पुत्री श्रद्धा (5) चपेट में आ गई। दुर्घटना के बाद कार पेड़ से टकरा गई। चीख-पुकार सुनकर पहुंचे लोगों ने कार सवार तीन लोगों के साथ मां-बेटी को अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन

अस्पताल में चिकित्सकों ने श्रद्धा को मृत घोषित कर दिया। घायल मां सविता के साथ कार सवार निशा की हालात गंभीर देखकर ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया। परिजनों ने कमरौली स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उपचार के दौरान में सविता की मौत हो गई।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक राकेश सिंह ने केस दर्ज करने की बात स्वीकार करते हुए बताया कि दोनों शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। पूरे प्रकरण में वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल
मां-बेटी की मौत के बाद परिजनों को रो-रोकर हाल बेहाल है। ग्रामीण भी गमगीन है। सविता व श्रद्धा की मौत के बाद नौ साल की बेटी संध्या रो-रोकर बेहोश हो जा रही है। संध्या को मां व बहन के खोने का गम लोगों की आंखों का नम कर रहा है। सविता के पति आशीष लुधियाना में रहते हैं। घटना की सूचना परिजनों ने आशीष को दी। मां-बेटी के मौत के बाद परिजन संतलाल ने थाने में तहरीर देकर केस दर्ज कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed