फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Uncle molested 11-year-old niece

रिश्ते के चाचा ने मासूम से किया दुष्कर्म

Tue, 20 Oct 2020 09:57 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 20 Oct 2020 09:57 PM IST
विज्ञापन
Uncle molested 11-year-old niece
अमेठी। थाना क्षेत्र के एक गांव में चार दिन पूर्व ट्यूशन पढ़ने जा रही बालिका के साथ उसी के रिश्ते के चाचा ने दुष्कर्म किया। पिता की तहरीर पर केस दर्ज कर पुलिस ने आरोपी व घटना के वक्त रखवाली कर रहे उसके एक साथी को गिरफ्तार कर मासूम का मेडिकल परीक्षण कराया है।
विज्ञापन

क्षेत्र के एक गांव की 11 वर्षीय बालिका सोमवार को ट्यूशन पढ़ने के लिए पड़ोस के गांव जा रही थी। वह गांव से बाहर निकलकर पुलिया के पास पहुंची ही थी कि वहां पहले से अपने साथी के साथ मौजूद उसी के परिवार के एक युवक (रिश्ते में लड़की का चाचा) ने उसे पकड़ लिया।
विज्ञापन

युवक ने पुलिया के पास स्थित झाड़ियों में उसके साथ दुष्कर्म किया जबकि उसका साथी पुलिया पर बैठकर रखवाली करता रहा। घटना के बाद दोनों ने यह बात किसी से बताने पर पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता किसी तरह घर पहुंची और घर वालों को पूरी घटना बताई।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपियों की धमकी से तीन दिन तक सहमा परिवार सोमवार शाम थाने पहुंचा। पीड़ित पिता की तहरीर पर केस दर्ज कर पुलिस ने मुख्य आरोपी व उसके साथी को गिरफ्तार कर लिया है। प्रभारी निरीक्षक अंगद सिंह ने बताया कि पीड़िता का मेडिकल कराया गया है। दोनों आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।

फुरसतगंज पुलिस ने मंगलवार को दुष्कर्म के वांछित बाबू का पुरवा मजरे उड़वा निवासी रईस को धर दबोचा। मुखबिर की सूचना पर रईस की गिरफ्तारी स्टेशन रोड के पास से हुई। प्रभारी निरीक्षक प्रेमचंद्र ने बताया कि पकड़े गए युवक को काफी दिनों से तलाशा जा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed