फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Ultrasound examination disrupted, patients returned disappointed

Amethi News: अल्ट्रासाउंड की जांच बाधित, मायूस लौटे मरीज

Thu, 06 Mar 2025 12:21 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Thu, 06 Mar 2025 12:21 AM IST
विज्ञापन
Ultrasound examination disrupted, patients returned disappointed
 जिला अस्पताल ​स्थित अल्ट्रासाउंड कक्ष के बाहर बैठे मरीज। -संवाद
अमेठी सिटी। गौरीगंज के असैदापुर स्थित संयुक्त जिला अस्पताल में बुधवार को रेडियोलॉजिस्ट के अवकाश पर रहने के चलते अल्ट्रासाउंड जांच नहीं हो सकी। ऐसे में मरीजों को मायूस होकर बिना जांच कराए ही लौटना पड़ा। एकमात्र रेडियोलॉजिस्ट रविवार तक कोर्ट एवीडेंस व मेडिकल अवकाश पर हैं।
विज्ञापन


जिला अस्पताल के अल्ट्रासाउंड विभाग में रेडियोलॉजिस्ट डॉ. सोमेश्वरपुरी तैनात हैं। वह कोर्ट एवीडेंस व मेडिकल अवकाश पर हैं। बुधवार को अल्ट्रासाउंड करवाने के लिए आए मरीजों को रेडियोलॉजिस्ट के न होने के कारण लौटकर जाना पड़ा। ऐसे में मरीजों को भारी परेशानी उठानी पड़ी।
विज्ञापन


जरूरतमंद मरीजों को निजी अस्पतालों व सेंटरों में अल्ट्रासाउंड जांच करवानी पड़ रही है। निजी अस्पतालों में इस जांच के लिए मरीजों को 800 से 1000 रुपये देने पड़ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन




प्रतिदिन 60 से 70 मरीजों की होती है अल्ट्रासाउंड जांच
जिला अस्पताल में अल्ट्रासाउंड करवाने आने वालों में गर्भवती महिलाओं की संख्या अधिक रहती है। पथरी व अन्य बीमारी से पीड़ित मरीज भी इलाज करवाने के लिए आते हैं। प्रतिदिन औसतन 60 से 70 मरीजों की अल्ट्रासाउंड जांच की जाती है।



सोमवार से होगी जांच
सीएमएस डॉ. बद्री प्रसाद अग्रवाल ने बताया कि रेडियोलॉजिस्ट कोर्ट एवीडेंस व मेडिकल अवकाश पर गए हैं। अब सोमवार से अस्पताल में मरीजों का अल्ट्रासाउंड हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed