फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Ultrasound examination begins after 35 days

Amethi News: 35 दिन बाद अल्ट्रासाउंड जांच शुरू

Tue, 20 May 2025 12:13 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Tue, 20 May 2025 12:13 AM IST
विज्ञापन
Ultrasound examination begins after 35 days
अमेठी सिटी। जिला अस्पताल में पिछले 35 दिनों से बंद अल्ट्रासाउंड जांच सोमवार से शुरू हो गई। गर्भवती व अन्य मरीजों को सप्ताह में सोमवार व बुधवार को अल्ट्रासाउंड जांच की सुविधा मिलेगी। सीएमओ ने अमेठी सीएचसी पर तैनात अधीक्षक व सोनोलॉजिस्ट को दो दिन यहां लगाया है।
विज्ञापन



जिला अस्पताल की ओपीडी में औसतन प्रतिदिन 800 से 1200 मरीज इलाज कराने के लिए पहुंचते हैं। इनमें से करीब 50 से 60 गर्भवती व अन्य मरीज अल्ट्रासाउंड जांच के लिए आते हैं। बीती 12 अप्रैल से जिला अस्पताल में तैनात रेडियोलॉजिस्ट डॉ. सोमेश्वर पुरी चिकित्सीय अवकाश पर हैं। करीब 35 दिनों से अस्पताल में अल्ट्रासाउंड जांच बंद होने से गर्भवती व अन्य मरीजों को निराश होकर लौटना पड़ रहा था। इमरजेंसी वाले मरीजों को निजी सेंटरों पर जाकर अधिक पैसा खर्च कर अल्ट्रासाउंड कराना पड़ रहा था।
विज्ञापन



सीएमओ डॉ. अंशुमान सिंह ने बताया कि प्रसूताओं की परेशानी को देखते हुए सीएचसी अमेठी के अधीक्षक व सोनोलॉजिस्ट डॉ. आलोक तिवारी को जिला अस्पताल में अल्ट्रासाउंड की जांच के लिए सोमवार और बुधवार को रहने का निर्देश दिया गया है। जिला अस्पताल में अल्ट्रासाउंड के संचालन से मरीजों को फिर सुविधा मिलनी शुरू हो गई है। सोमवार को अस्पताल पहुंचे 15 मरीजों का अल्ट्रासाउंड हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन



उधर, अमेठी सीएचसी में इसके पूर्व सप्ताह में तीन दिन सोमवार, मंगलवार और शुक्रवार मरीजों को अल्ट्रासाउंड की सुविधा मिलती थी। जिला अस्पताल में दो दिन ड्यूटी लगने के बाद अब सीएचसी अमेठी में मंगलवार और शुक्रवार को ही अल्ट्रासाउंड होगा।





रेडियोलॉजिस्ट मेडिकल अवकाश पर
जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. बद्री प्रसाद अग्रवाल ने बताया कि एकमात्र रेडियोलॉजिस्ट डॉ. सोमेश्वर पुरी का प्रमोशन हो चुका है। वे 12 अप्रैल से स्वास्थ्य कारणों से चिकित्सीय अवकाश पर हैं। सीएमओ की ओर से सोनोलॉजिस्ट डॉ. आलोक तिवारी को दो दिन अल्ट्रासाउंड जांच के लिए निर्देशित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed