फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Two youths riding a bike died in a road accident, one injured

Amethi News: सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौत, एक घायल

Fri, 27 Dec 2024 12:28 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Fri, 27 Dec 2024 12:28 AM IST
विज्ञापन
Two youths riding a bike died in a road accident, one injured
शाहगढ़(अमेठी)। मुंशीगंज थाना अंतर्गत अमेठी मार्ग पर मंगलवार देर रात अज्ञात वाहन के टक्कर मारने से बाइक पर सवार तीन युवक घायल हो गए। उन्हें इलाज के लिए निजी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सक ने एक युवक को मृत घोषित कर दो अन्य घायलों को गंभीर हालत में ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया। बृहस्पतिवार को ट्रॉमा सेंटर में इलाज के दौरान इनमें से एक युवक की मौत हो गई जबकि दूसरे का इलाज चल रहा है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसे के समय बाइक चला रहे मनोज ने हेलमेट पहन रखा था।
विज्ञापन



पीपरपुर थाना क्षेत्र के सरैया गांव निवासी छोटेलाल (23) मुंशीगंज थाना क्षेत्र के सरायखेमा गांव निवासी मामा राजेंद्र कोरी के घर आया था। मंगलवार देर रात सरायखेमा गांव निवासी दोस्त अरविंद (35) की तबीयत खराब होने पर वह मनोज (33) के साथ बाइक से दवा दिलवाने निकला था। रास्ते में अमेठी मार्ग पर बाइक सामने से गुजर रहे तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की चपेट में आ गई। हादसे में तीनों बाइक सवार युवक गंभीर घायल हो गए। समीप स्थित निजी अस्पताल ले जाने पर चिकित्सक ने परीक्षण के बाद इनमें से छोटेलाल को मृत घोषित कर अरविंद व मनोज को ट्राॅमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया। इलाज के दौरान बृहस्पतिवार को अरविंद की भी मौत हो गई। पुलिस ने परिजनों की तहरीर पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन


एसएचओ शिवाकांत त्रिपाठी ने बताया कि छोटेलाल का शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है। अरविंद की भी इलाज के दौरान मौत हो जाने की सूचना मिली है। टक्कर मारने वाले अज्ञात वाहन चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन



परिवार में मचा कोहराम
छोटेलाल की मौत की खबर ननिहाल सरायखेमा संग पैतृक गांव पहुंची तो कोहराम मच गया । पिता मनोराम पर दुख का पहाड़ टूट पड़ा है। माता पूजा देवी के आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे। वह बार-बार उस पल को कोस रहीं हैं जिसमेे वह ननिहाल के लिए निकला था। दोनों बहनें रानी (20), कामिनी (18) और बड़े भाई राज करन (25) भाई के बिछड़ने का दुख बर्दाश्त नहीं कर पा रहे हैं।




छिन गया परिवार का सहारा
अमेठी के सरायखेमा गांव निवासी अरविंद पूरे परिवार का एकमात्र सहारा था। खेती-किसानी संग मजदूरी कर बेटी पारुल और बेटे युवराज को पढ़ाने का सपना संजोए अरविंद की सड़क हादसे में हुई मौत से पूरा परिवार सदमे में है। पिता बृजलाल की मौत के बाद अरविंद बुजुर्ग मां तारावती के साथ परिवार का भरण पोषण करता था। अरविंद की मौत के बाद मां के साथ ही पत्नी पुष्पा का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed