फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Two youths died, one innocent injured in road accidents

Amethi News: सड़क हादसों में दो युवकों की मौत, एक मासूम चोटिल

Thu, 26 Sep 2024 05:30 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Thu, 26 Sep 2024 05:30 AM IST
विज्ञापन
Two youths died, one innocent injured in road accidents
अमेठी सिटी। जिले के जगदीशपुर इलाके में एक अज्ञात वाहन की टक्कर से जहां युवक की मौत हो गई, वहीं उनका मासूम बेटा मामूली रूप से जख्मी हो गया। अमेठी थाना क्षेत्र में भी अज्ञात वाहन की टक्कर से एक युवक की जान चली गई। दोनों घटनाओं को लेकर संबंधित थाने की पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जामो थाने के दलीलपुर गांव निवासी अभिषेक मिश्र (27) बाइक से अपनी ससुराल बाजारशुकुल थाने के पूरे शुकुलन का पुरवा पत्नी की विदाई करवाने गए थे। पत्नी साथ में नहीं आई, लेकिन वह चार साल के बेटे आदित्य को लेकर बाइक से घर चल दिए। जब वह बुधवार को जगदीशपुर थाने के चहेतीनगर गांव के पास पहुंचे, तभी उनकी बाइक में एक अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में अभिषेक गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि उनके बेटे को मामूली चोटें आईं।
विज्ञापन

जख्मी अभिषेक को जिला अस्पताल भेजा गया। जहां उनकी मौत हो गई। घटना की खबर पाकर परिवार में कोहराम मच गया। पत्नी अंतिमा व बेटी ललिता रो-रो कर बदहवास हैं।
दूसरा हादसा अमेठी कोतवाली क्षेत्र में हुआ। यहां थाना क्षेत्र के बल्दू उपाध्याय का पुरवा मजरे पूरबगांव निवासी रामधन उपाध्याय (34) मंगलवार देर शाम बाइक से घर जा रहे थे। इसी बीच महराजपुर-ककवा मार्ग स्थित नदी पुल के पास उन्हें एक अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में रामधन गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें जिला अस्पताल लाया गया। जहां बुधवार की सुबह उनकी मौत हो गई। दोनों शवों का पुलिस ने पोस्टमार्टम कराया है। एसएचओ श्याम नारायण पांडेय ने बताया कि दोनों मामलों में उनके संबंधित थाने की पुलिस को अवगत करा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed