फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Two wanted accused in Kallu murder case arrested

Amethi News: कल्लू हत्याकांड के वांछित दो आरोपी गिरफ्तार

Mon, 18 Aug 2025 12:51 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Mon, 18 Aug 2025 12:51 AM IST
विज्ञापन
Two wanted accused in Kallu murder case arrested
संग्रामपुर (अमेठी)। मिसरौली बड़गांव में शनिवार रात धारदार हथियार से हुए हमले में घायल कालूराम उर्फ कल्लू यादव (45) की मौत के मामले में पुलिस ने वांछित शेष दो अभियुक्तों को भी गिरफ्तार कर लिया है। इस तरह हत्याकांड में नामजद सभी छह अभियुक्त अब पुलिस की गिरफ्त में आ चुके हैं।
विज्ञापन



थाना प्रभारी बृजेश सिंह ने बताया कि प्रारंभिक कार्रवाई में मातादीन, अमर बहादुर, सुरेंद्र और जितेंद्र को अलग-अलग दिन गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था। घटना के बाद से वांछित चल रहे रिनित यादव और विक्रम यादव को शनिवार रात दबिश देकर पकड़ लिया गया। पूछताछ में दोनों ने वारदात में शामिल होने की बात स्वीकार की।
विज्ञापन



बताया कि रिनित और विक्रम की निशानदेही पर विजय सिंह के ट्यूबवेल के पास से बांका और बांस का डंडा बरामद किया गया, जिन्हें मारपीट के दौरान इस्तेमाल किया गया था। बरामद आलाकत्ल को सील कर सुरक्षित रखा गया है। कहा कि नामजद सभी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया जा चुका है। मामले की जांच अंतिम चरण में है। जल्द ही आरोप पत्र तैयार कर न्यायालय में पेश किया जाएगा और मुकदमे की प्रभावी पैरवी कर दोषियों को सजा दिलाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन




यह था मामला
शनिवार रात बाइक से घर लौट रहे कल्लू यादव पर गांव के छह लोगों ने रास्ते में धारदार हथियार से हमला किया था। चीख-पुकार सुनकर बीचबचाव करने पहुंचीं उनकी मां कलावती और भाई लल्लू यादव पर भी वार किया गया। गंभीर हालत में जिला अस्पताल ले जाते समय कल्लू की मौत हो गई थी। घटना से गांव में तनाव का माहौल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed