फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Two sides clashed in a minor dispute, nine injured

Amethi News: मामूली विवाद में भिड़े दो पक्ष, नौ घायल

Mon, 24 Jul 2023 12:01 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Mon, 24 Jul 2023 12:01 AM IST
विज्ञापन
Two sides clashed in a minor dispute, nine injured
जायस (अमेठी)। थाने के अमिया मजरे सराय महेशा गांव में रविवार सुबह मामूली विवाद में दो पक्षों में जमकर मार-पीट हुई। चीख-पुकार पर ग्रामीण जब तक बीच-बचाव करते हुए एक पक्ष से छह तो दूसरे पक्ष से तीन लोग घायल हो गए। विवाद की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। तीन की हालात नाजुक देख चिकित्सकों ने ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया। पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर केस दर्ज वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

थाने के अमिया मजरे सराय महेशा गांव में रविवार को अनवर और इस्लाम के बीच मामूली विवाद देखते-देखते मारपीट में तब्दील हो गया। लाठी-डंडों व कुल्हाड़ी से हुई मार-पीट के दौरान चीख-पुकार सुन एकत्र ग्रामीणों ने बीच-बचाव की कोशिश की। ग्रामीण जब तक बीच-बचाव करते तब तक एक पक्ष के अनवर, सुल्तान, सलमान, अलीम रजा इसहार और फुजैल तो दूसरे पक्ष के इस्लाम, बबलू व फूलजहां घायल हो गए। सूचना के बाद गांव पहुंची पुलिस ने सभी घायल को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। जहां से अनवर, सुल्ताना व सलमान की हालात नाजुक देख पहले जिला अस्पताल फिर ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया।
विज्ञापन

उपचार के बाद एक पक्ष के इसहाक ने नसीम, लाल बाबू, जब्बार, मुंशीर, सहामत समेत आठ लोग फरसा भाला लाठी डंडों कुल्हाड़ी से लैस होकर पहुंचे पिटाई करने का केस दर्ज कराया। दूसरे पक्ष के इस्लाम ने तहरीर देकर इसहाक समेत उनके परिवार के पांच लोगों पर पिटाई करने का केस दर्ज कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसओ देवेंद्र सिंह ने दोनों पक्षों की तहरीर पर केस दर्ज करने की बात स्वीकार करते हुए बताया कि पूरे प्रकरण की जांच की जा रही है। जांच के बाद नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed