{"_id":"625aee68ef70be1f44418fda","slug":"two-robbers-arrested-in-pilice-encounter-amethi-news-lko6264054164","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुठभेड़ में पुलिस के हत्थे चढ़े दो इनामी लुटेरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुठभेड़ में पुलिस के हत्थे चढ़े दो इनामी लुटेरे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गौरीगंज (अमेठी)। जिले की एसओजी व मुंशीगंज पुलिस की शनिवार सुबह सेवई हेमगढ़ मोड़ के पास दो बदमाशों से मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में एसओजी टीम का एक सिपाही तो एक बदमाश घायल हो गया। मुठभेड़ के दौरान भागने की कोशिश कर रहे दूसरे बदमाश को भी पुलिस टीम ने धर-दबोचा। मुठभेड़ के बाद घायल सिपाही व बदमाश का उपचार जिला अस्पताल में कराया गया। पकड़े गए बदमाशों ने दो लूट की घटना में शामिल होने की बात स्वीकार की। पूछताछ में दोनों के इनामी होने की पुष्टि होने के बाद पुलिस कार्रवाई में जुटी है।
क्षेत्र में लगातार हो ही आपराधिक घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए एसपी दिनेश सिंह के निर्देश पर सक्रिय मुंशीगंज एसओ संदीप राय शनिवार सुबह सेवई हेमगढ़ मोड़ के पास संदिग्ध की तलाश में जुटे थे। इसी दौरान एक बाइक पर सवार भागने लगे तो मुंशीगजं एसओ उनका पीछा करते हुए मामले की सूचना कंट्रोल रूम को दी। सूचना पर सक्रिय एसओजी प्रभारी धीरेंद्र कुमार वर्मा व गौरीगंज एसओ अंगद सिंह ने चिलबिली-इकसारा मोड़ के पास उन्हें घेर कर रुकने का इशारा किया तो बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी।
पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की। फायरिंग में एसओजी टीम के सिपाही अंकेश के हाथ में तो एक बदमाश के पैर में गोली लग गई। इसी दौरान दूसरा बदमाश भागने की कोशिश करने लगा तो पुलिस टीम ने उसे दौड़ाकर पकड़ लिया। बदमाशों के पास पुलिस को दो तमंचे, तीन कारतूस, दस हजार 200 रुपये नकद बरामद हुए।
विज्ञापन
पुलिस ने उनकी पहचान 25-25 हजार रुपये के इनामी बदमाश गौरीगंज थाने के वीरशाहपुर मजरे सोगरा गांव निवासी सूरज मौर्य व संतोष पासी के रूप में की। घायल सिपाही व बदमाश का जिला अस्पताल में उपचार कराने के बाद पुलिस ने पूछताछ की तो बताया कि वे लोग गैंग बनाकर लूट की घटना को अंजाम देते हैं। सात अप्रैल को मुंशीगंज थानाक्षेत्र से पिकअप तो गौरीगंज थानाक्षेत्र में 31 मार्च को व्यापारी से लूट करने की बात स्वीकार की।
बदमाशों की ओर से लूट की घटना कारित करने की बात स्वीकार करने के बाद पुलिस ने दोनों लूट की घटना का अनावरण करते हुए उनका चालान कोर्ट भेजने के साथ ही वैधानिक कार्यवाही में जुटी है। एसओ संदीप राय ने मुठभेड़ में एक बदमाश व एक सिपाही के घायल होने की जानकारी देते हुए बताया कि दोनों की हालात सामान्य है। बदमाशों के खिलाफ जल्द ही आरोप पत्र कोर्ट में प्रेषित कर सजा दिलाई जाएगी।