फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Two private pathology workers were caught and released after being warned

Amethi News: निजी पैथोलॉजी के दो कर्मी पकड़े, हिदायत देकर छोड़ा

Wed, 11 Mar 2026 12:19 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Wed, 11 Mar 2026 12:19 AM IST
विज्ञापन
Two private pathology workers were caught and released after being warned
अमेठी सिटी। गौरीगंज स्थित संयुक्त जिला अस्पताल में बाहरी दवाएं और जांच लिखने वालों पर सख्ती शुरू की गई है। मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. बद्री प्रसाद अग्रवाल की अगुवाई में गठित टीम ने मंगलवार को निजी पैथोलॉजी के दो कर्मचारियों को ओपीडी कक्ष में पकड़ा। इस पर नाराजगी जताते हुए फिर पकड़े जाने पर सख्त कार्रवाई की हिदायत देकर छोड़ा गया।
विज्ञापन


सीएमएस मंगलवार सुबह अस्पताल में संचालित ओपीडी का निरीक्षण करने निकले। इस दौरान उन्होंने इमरजेंसी, ओपीडी, पैथोलॉजी, दवा काउंटर संग जन औषधि केंद्र का जायजा लिया। ओपीडी में सीएमएस को दो निजी पैथोलॉजी के कर्मी संदिग्ध तौर पर मौजूद मिले। सीएमएस ने दोनों कर्मियों को अस्पताल में मौजूद पुलिस कर्मी की अभिरक्षा में बैठा दिया।
विज्ञापन


बाद में उन्हें कड़ी हिदायत देकर छोड़ दिया गया। सीएमएस ने बताया कि बाहरी दवाएं और जांचें लिखने पर पूरी तरह से रोक है। उन्होंने ओपीडी में मौजूद सभी चिकित्सकों को भी चेतावनी दी कि गड़बड़ी मिलने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। कहा कि इसके बाद भी सुधार नहीं हुआ तो संबंधित के खिलाफ सीधे एफआईआर दर्ज कराने की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed