{"_id":"6842763148cede875c04f97c","slug":"two-people-died-and-one-seriously-injured-in-an-accident-on-purvanchal-expressway-in-barabanki-2025-06-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi: पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर हादसे का शिकार हुआ कंटेनर, दो की मौत...साथी गंभीर घायल; झपकी आने से हुआ हादसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi: पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर हादसे का शिकार हुआ कंटेनर, दो की मौत...साथी गंभीर घायल; झपकी आने से हुआ हादसा
Fri, 06 Jun 2025 10:31 AM IST
भूपेन्द्र सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, अमेठी
अमर उजाला नेटवर्क, अमेठी
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Fri, 06 Jun 2025 10:31 AM IST
सार
एक कंटेनर पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर हादसे का शिकार हो गया। इसमें दो लोगों की मौत हो गई। जबकि साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। चालक को झपकी आने से हादसा होने की बात कही जा रही है।
विज्ञापन
पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर हादसे का शिकार हुआ कंटेनर
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
यूपी के बाराबंकी में शुक्रवार सुबह पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा हो गया। इसमें दो लोगों की मौत हो गई। जबकि, एक गंभीर रूप से घायल हो गया। कंटेनर चालक को झपकी आने ने हादसा होना बताया जा रहा है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल पहुंचाया है।
विज्ञापन
हादसा सुबेहा क्षेत्र में हुआ। सुबह एक कंटेनर लखनऊ से अंबेडकरनगर जा रहा था। इसे मोहम्मद कैफ (25 वर्ष) निवासी रसूलपुर, थाना मालीपुर चला रहा था। उसके साथ खलासी मोहम्मद रासिद निवासी हटवा, थाना बसखारी और मोहम्मद राशिद निवासी आंशुपुर, थाना अलीगंज सवार थे।
विज्ञापन
सुबेहा क्षेत्र में चालक को झपकी आ जाने से कंटेनर किसी भारी वाहन से टकरा गया। इससे उसका अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। यूपीडा की पेट्रोलिंग टीम ने तीनों को अमेठी के सीएचसी, बाजारशुकुल भेजा। वहां से उन्हें ट्रॉमा सेंटर जगदीशपुर के लिए रेफर कर दिया गया। मोहम्मद कैफ ने रास्ते में दम तोड़ दिया। इलाज के दौरान मोहम्मद रासिद की मौत हो गई। वहीं घायल का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
यूपीडा अधिकारी हरी सिंह ने बताया कि हादसे की वजह से कुछ समय के लिए एक्सप्रेसवे पर यातायात बाधित रहा। कंटेनर को हटवाकर यातायात बहाल कर दिया गया है। इंस्पेक्टर धीरेंद्र कुमार यादव ने बताया कि मृतकों के परिजनों को सूचना दे दी गई है। फिलहाल कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर विधिक कार्रवाई की जाएगी।