{"_id":"6058ce348ebc3e593a18981f","slug":"two-people-and-cattle-burnt-in-fire-amethi-news-lko5707996182","type":"story","status":"publish","title_hn":"आग बुझाने में दो लोग झुलसे, दो मवेशी की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आग बुझाने में दो लोग झुलसे, दो मवेशी की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाजार शुकुल (अमेठी)। स्थानीय थाना क्षेत्र के जलाली गांव में सोमवार को भोजन बनाते हुए चूल्हे से निकली चिंगारी ने एक मकान को अपनी चपेट में ले लिया। आग बुझाने की कवायद में जहां दो लोग झुलस गए वहीं दो मवेशियों की मौत हो गई। घायलों का उपचार निजी अस्पताल में चल रहा है।
बाजार शुकुल थाने के जलाली गांव निवासी रामभवन के घर में चूल्हे पर भोजन तैयार हो रहा था। इसी दौरान चूल्हे से निकली चिंगारी से शिव मोहन के मकान व पशुशाला में आग लग गई। आग की चपटें देख ग्रामीणों ने मामले की सूचना फायर ब्रिगेड को देते हुए आग पर काबू पाने की कोशिश शुरू कर की।
ग्रामीण जब तक फायर ब्रिगेड कर्मियों की मदद से आग पर काबू पाते शिव मोहन की पशुशाला में बंधे दो मवेशी आग में जलकर मर गए। इतना ही नहीं आग पर काबू पाने के दौरान जगमोहन व राधा झुलस कर घायल हो गए। दोनों को ग्रामीणों ने निजी अस्पताल में भर्ती कराया जहां उनका उपचार चल रहा है।
विज्ञापन
इस दौरान गृहस्थी का सामान जलकर राख हो गया। पीड़ित की मानें तो आग से उसे करीब एक लाख रुपये का नुकसान हुआ है। आग की सूचना पर गांव पहुंचे राजस्व कर्मियों ने क्षति का आंकलन कर अपनी रिपोर्ट तहसील प्रशासन को दी है। एसडीएम सुनील कुमार त्रिवेदी ने बताया कि जल्द ही पीड़ित को अनमुन्य सरकारी सहायत दी जाएगी।
आग से गृहस्थी राख
जामो। स्थानीय थानाक्षेत्र के जनापुर गांव में सोमवार देर शाम संदिग्ध दशा में रूपचंद्र रैदास के छप्पर नुमा मकान में आग लग गई। आग पर जब तक ग्रामीण काबू पाते हुए मकान में मौजूद गृहस्थी का सामान व कपड़ा जल गया।
आग पर काबू पाने के बाद ग्रामीणों ने अपने स्तर से मदद करते हुए राजस्व विभाग को सूचना दी है। सूचना पर गांव पहुंचे राजस्व कर्मियों ने नुकसान का आकलन किया है।