फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Two parties clash during banquet, 23 detained

Amethi News: भोज कार्यक्रम में भिड़े दो पक्ष, 23 हिरासत में

Wed, 11 Oct 2023 12:13 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Wed, 11 Oct 2023 12:13 AM IST
विज्ञापन
Two parties clash during banquet, 23 detained
अमेठी। गौरीगंज थाने के पलिया वार्ड में सोमवार को एक व्यक्ति के घर आयोजित भोज कार्यक्रम में मामूली विवाद में गांव के दो पक्ष आपस में भिड़ गए। विवाद की सूचना पर पहुंची पुलिस ने एक पक्ष के आठ तो दूसरे पक्ष के 15 लोगों को हिरासत में लिया। दोनों पक्षों की तहरीर पर केस दर्ज कर पुलिस ने शांतिभंग के आरोप में पाबंद करते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


पलिया वार्ड में सोमवार को एक व्यक्ति के घर भोज का कार्यक्रम चल रहा था। कार्यक्रम में आयोजक लोगों का स्वागत कर भोजन कराने में जुटे थे। इसी बीच किसी बात पर गांव के दो पक्ष आमने-सामने हो गए। दोनों पक्षों में लाठी-डंडों से मार-पीट होते देखकर आयोजक ने सूचना पुलिस को दी।
विज्ञापन

दोनों पक्षों में तनाव को देखते हुए फोर्स ने दौड़ाकर विवाद कर रहे लोगों को पकड़ लिया। पुलिस के अनुसार एक पक्ष के राम भवन, दिनेश मिश्र, हरिकेश, शिवकरन यादव, अरुण यादव, मुकेश यादव, रामकरन व राम कृपाल को मौके से पकड़ा गया। दूसरे पक्ष के अनिल कुमार, बाबूलाल, विकास, रामसमुझ, रामखेलावन, रज्जन, भोला, अनिल सरोज, अयोध्या सरोज, बबलू, संगमलाल, श्यामराज, संतलाल व धर्मेद्र कुमार को गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विवाद में घायलों का मेडिकल कराने के बाद पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर केस दर्ज किया है। एसएचओ अमर सिंह ने बताया कि शांतिभंग के अंदेशों में पाबंद करते हुए मामले की जांच की जा रही है।
तमंचे पर डिस्को का वीडियो भी वायरल
सोशल मीडिया पर मंगलवार को एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें कुछ युवक डीजे की धुन पर तमंचा लेकर डांस कर रहे हैं। वायरल वीडियो कहां का है। अधिकृत रूप पुष्टि नहीं हो सकी है। एसएचओ अमर सिंह ने बताया की वीडियो उनके संज्ञान में नहीं है। यदि वीडियो होगा तो उसकी भी जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

पठानपुर में भी हुआ विवाद
गौरीगंज थाने के पठानपुर गांव में भी सोमवार को श्यामलाल व शिवप्रसाद पक्ष के बीच मामूली बात को लेकर विवाद हुआ। एक पक्ष से विनीता, मनीषा, नीश व सालू तो दूसरे पक्ष सरोजा, सीता शिव प्रसाद घायल हो गए। विवाद की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचा उपचार व मेडिकल कराने के बाद केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed