फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   two more hospitals connected in ayushman bharat scheme

आयुष्मान भारत योजना में जुड़े दो और अस्पताल

Sat, 11 Dec 2021 12:12 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 11 Dec 2021 12:12 AM IST
विज्ञापन
two more hospitals connected in ayushman bharat scheme
गौरीगंज (अमेठी)। आयुष्मान भारत योजना के तहत लाभार्थियों के इलाज के लिए दो और निजी अस्पताल शामिल कर लिए गये हैं। अब जिले में 13 सरकारी तथा नौ निजी अस्पतालों पर इलाज मिलेगा। जिले में योजना शुरू होने से अब तक 6405 का इलाज हो चुका है।
विज्ञापन

केंद्र सरकार ने आयुष्मान भारत योजना के तहत पात्र लाभार्थियों का प्रति वर्ष पांच लाख रुपये तक का इलाज निशुल्क कराने की व्यवस्था दी है। जिले में योजना 23 सितंबर 2018 में शुरू हुई। इसके तहत छह लाख 64 हजार 280 पात्र लाभार्थी चिह्नित किए गये। इसकी तुलना में अब तक महज दो लाख 28 हजार 411 लाभार्थियों का ही गोल्डेन कार्ड बनाया जा सका है।
विज्ञापन

शुरुआती दौर में योजना के तहत चिह्नित लाभार्थियों को जिले में इलाज की सुविधा मुहैया कराने के लिए 13 सरकारी अस्पताल तथा छह निजी अस्पताल चयनित किए गये थे। पिछले दिनों स्वास्थ्य विभाग की ओर से जामो स्थित अंश आई हॉस्पिटल तथा जगदीशपुर स्थित उद्यान पॉली क्लीनिक को योजना के तहत चयनित किया गया। अब जिले में ऐसे अस्पतालों की संख्या 19 से बढ़कर 21 हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आयुष्मान भारत योजना का काम देख रहे चंद्रजीत ने बताया कि शासन की ओर से अब अंत्योदय कार्ड धारकों को भी योजना में शामिल कर लिया गया है। अब तक 18 हजार 224 लाभार्थियों का गोल्डेन कार्ड बनाया जा चुका है। योजना के तहत जिले में अब तक 6,405 लाभार्थियों का इलाज कराया जा चुका है।

इसके सापेक्ष अब तक राजकीय अस्पतालों को एक करोड़ 26 लाख 75 हजार 870 तो निजी अस्पतालों को तीन करोड़ 24 हजार 865 रुपये का भुगतान भी किया जा चुका है। कहा कि गोल्डेन कार्ड बनाने के लिए गांव-गांव कैंप आयोजित कर आशा व एएनएम के माध्यम से ऐसे लाथार्थियों को सूचित कर कैंप पर आकर कार्ड बनवाने के लिए बुलाने का काम किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed