फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Two more corona infected patients were found

Amethi News: दो और कोरोना संक्रमित मरीज मिले

Tue, 11 Apr 2023 12:20 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Tue, 11 Apr 2023 12:20 AM IST
विज्ञापन
Two more corona infected patients were found
गौरीगंज (अमेठी)। जिले के दो और मरीजों में सोमवार को कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। इस बीच एक और तीन अप्रैल को पॉजिटिव मिले दो कोरोना मरीजों की रिपोर्ट निगेटिव आ गई है। मौजूदा समय में जिले में कोविड पॉजिटिव मरीजों की संख्या नौ है।
विज्ञापन

जिले में एक अप्रैल से शुरू कोरोना संक्रमित मरीजों के मिलने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। जगदीशपुर ब्लॉक क्षेत्र के पालपुर गांव निवासी 27 वर्षीय युवक व जायस थाना क्षेत्र के शेखाना मोहल्ला निवासी 35 वर्षीय पुरुष लखनऊ इलाज कराने गए थे। वहां अलग-अलग स्थानों पर दोनों की आठ अप्रैल को सैंपलिंग की गई थी। रिपोर्ट में दोनों संक्रमित मिले हैं।
विज्ञापन

पुष्टि होने के बाद वहां से सोमवार को पोर्टल पर उनकी रिपोर्ट अपलोड कर दी गई है। रिपोर्ट अपलोड होने के बाद इसकी सूचना संबंधित अस्पताल अधीक्षक को भेजते हुए सीएमओ को सूचना दी गई है। सीएमओ ने संबंधित अधीक्षक को स्वास्थ्य कर्मियों को गांव भेजकर नियमानुसार कार्रवाई करने को कहा। स्वास्थ्य कर्मियों ने पॉजिटिव मरीजों के स्वास्थ्य का परीक्षण करते हुए उन्हें होम आइसोलेट कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पॉजिटिव मिले मरीजों के घर मंगलवार को रैपिड रिस्पांस टीम भेजी जाएगी। आरआर टीम गांव जाकर उनके संपर्क में आए लोगों को चिन्हित कर सैंपलिंग करने का काम करेगी। इसके साथ ही आसपास के घरों का सर्वे कर जुकाम व बुखार पीड़ित मरीजों को चिन्हित करने का काम किया जाएगा। संबंधित ब्लॉक के स्वास्थ्य कर्मी संक्रमित के संपर्क में रहते हुए प्रतिदिन उनके स्वास्थ्य की जानकारी लेंगे।


मुसाफिरखाना तहसील क्षेत्र में असर अधिक
जिले में कोविड मरीजों के मिलने का सिलसिला एक अप्रैल को शुरू हुआ था। 10 दिन के अंदर 11 मरीज मिल चुके हैं। मुसाफिरखाना तहसील क्षेत्र के गांवों में नौ तो अमेठी व तिलोई तहसील के एक-एक गांव में एक-एक मरीज मिले हैं। गौरीगंज तहसील में अब तक कोविड का एक भी मरीज नहीं मिला है।



मरीजों में सबकी हालत सामान्य
जिले में अब तक पाए गए सभी मरीजों की हालत सामान्य है। किसी भी मरीज को अस्पताल में भर्ती कर इलाज की आवश्यकता नहीं है। सभी को उनके घर पर ही सात दिन के लिए होम आइसोलेट कराते हुए दवा मुहैया कराई जा रही है।
- डॉ. विमलेंदु शेखर, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed