फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Two KV Express arrived at an interval of one hour

Amethi News: एक घंटे के अंतराल पर आईं दो केवी एक्सप्रेस

Thu, 21 Nov 2024 01:41 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Thu, 21 Nov 2024 01:41 AM IST
विज्ञापन
Two KV Express arrived at an interval of one hour
अमेठी सिटी। गौरीगंज स्टेशन पर मंगलवार को एक घंटे के अंतराल में दिल्ली जाने वाली दो काशी विश्वनाथ (केवी) एक्सप्रेस आने से यात्रियों में असमंजस की स्थित बनी रही। जानकारी के बाद यात्री रवाना हुए तो एक ट्रेन को पांच मिनट तक स्टेशन पर रोकना पड़ा। इसके अतिरिक्त अन्य कई ट्रेनों का भी परिचालन देरी से हुआ।
विज्ञापन


वाराणसी से दोपहर 1:30 बजे रवाना होकर शाम 05:01 बजे गौरीगंज आने वाली काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस का परिचालन बिगड़ गया है। आलम यह है कि मंगलवार को गौरीगंज आने वाली यह ट्रेन बुधवार को 25 घंटे की देरी से शाम 06:12 बजे पहुंची। इसके पीछे बुधवार को आने वाली केवी एक्सप्रेस भी 7:11 बजे पहुंच गई।
विज्ञापन


एक ही दिन दो ट्रेनों के आने से यात्रियों में असमंजस की स्थित बनी रहीं। ट्रेन पहुंचने के बाद यात्री चढ़ने की कोशिश करने लगे तो प्रसारण के माध्यम जानकारी देते हुए ट्रेन को पांच मिनट अतिरिक्त समय तक रोकना पड़ा। इसके साथ ही पुरी-दिल्ली नीलांचल एक्सप्रेस दो घंटे तो वाराणसी-देहरादून व हावड़ा-अमृतसर पंजाब मेल तीन घंटे देरी से गौरीगंज पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन


दिल्ली-प्रतापगढ़ पद्मावत एक्सप्रेस, लखनऊ-प्रयागराज संगम पैसेंजर, भोपाल-प्रतापगढ़ एक्सप्रेस, देहरादून-वाराणसी जनता एक्स्प्रेस, अमृतसर-हावड़ा पंजाब मेल चार घंटे की देरी से गौरीगंज पहुंची। उद्योग नगरी व इंटरसिटी सहित कई अन्य ट्रेनों का भी परिचालन देर से हुआ।


स्टेशन अधीक्षक प्रवीण सिंह ने बताया कि कोहरे के कारण ट्रेनों का परिचालन बुधवार को कुछ विलंब से हुआ। काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस की रैक देरी से संचालित होने के कारण बुधवार को दोनों रैक दिल्ली के लिए रवाना हुईं। यात्रियों को प्रसारण के माध्यम से ट्रेन की स्थिति की जानकारी दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed