{"_id":"614b6a158ebc3e09f8396f17","slug":"two-inter-state-vehicle-thieves-caught-amethi-news-lko5967763187","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो अंतरजनपदीय वाहन चोर हत्थे चढ़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो अंतरजनपदीय वाहन चोर हत्थे चढ़े
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गौरीगंज (अमेठी)। एसओजी व रामगंज पुलिस के संयुक्त प्रयास से एक अंतर्जनपदीय वाहन चोर गिरोह का भंड़ाफोड़ हुआ है। चोरी की एक बाइक के साथ पकड़े गए संदिग्धों की निशानदेही पर झाड़ियों के बीच रखीं चोरी की नौ बाइकें और बरामद हुईं। पुलिस केस दर्ज कर कार्रवाई में जुटी है।
एसपी दिनेश सिंह के निर्देश पर इन दिनों आपराधिक वारदातों पर अंकुश लगाने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। वाहन चोरों की शिनाख्त में एसओजी टीम भी सक्रिय है।
मुखबिर की सूचना पर बुधवार को मॉडल थाना रामगंज एसएचओ तरुण पटेल तथा एसओजी प्रभारी विनोद यादव ने सोनारी मोड़ के समीप एक बाइक से जा रहे दो युवकों को रोक लिया। बाइक का कागजात मांगने पर वे नहीं दिखा सके। पुलिस ने जब कड़ाई से पूछताछ की तो दोनों ने बाइक चोरी की बताते हुए चोरी की और बाइक छिपाने की जानकारी दी।
विज्ञापन
दोनों की निशानदेही पर पुलिस टीम ने रामगंज रेलवे स्टेशन के पीछे स्थित बबूल की झाड़ियों के बीच से नौ और बाइक बरामद की। पकड़े गए एक युवक की पहचान प्रतापगढ़ के थाना अंतू के गांव किठावर निवासी गोलू सिंह ऊर्फ हर्षवर्धन तथा दूसरे की सुल्तानपुर जिले के थाना कोतवाली देहात के गांव पूरे कांशीराम निवासी संदीप यादव के रूप में हुई।
एसपी ने बताया कि दोनों सुल्तानपुर के मोहद्दीपुर निवासी एक अन्य साथी रंजीत के साथ मिलकर अमेठी, सुल्तानपुर व प्रतापगढ़ से बाइक चोरी करने के बाद नंबर प्लेट बदलकर बेच देते थे। ऐसे अन्य गिरोह को पकड़ने के लिए उनकी टीमें लगी हैं।