फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Two doctors and ANM absent, answer sought by banning honorarium

Amethi News: दो डॉक्टर व एएनएम अनुपस्थित, मानदेय पर रोक लगाते हुए मांगा गया जवाब

Fri, 13 Sep 2024 02:25 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Fri, 13 Sep 2024 02:25 AM IST
विज्ञापन
Two doctors and ANM absent, answer sought by banning honorarium
अस्पताल के बारे में जानकारी करते सीएमओ
अमेठी सिटी। सीएमओ डॉ. अंशुमान सिंह बृहस्पतिवार को औचक निरीक्षण करने बाजार शुकुल सीएचसी पहुंचे। जांच के दौरान दो डॉक्टर व एएनएम के गैरहाजिर मिलने पर उनका मानदेय रोकने का निर्देश दिया। उन्होंने बाहर से मरीजों का दवा लिखने या ओपीडी में उपचार न करने पर कड़ी कार्रवाई करने की चेतावनी दी।निरीक्षण के दौरान सफाई व्यवस्था असंतोषजनक मिलने पर नाराजगी जताई। उन्होंने ओपीडी में इलाज कराने आए मरीजों से उपचार व दवाओं की जानकारी ली। इस दौरान संविदा पर कार्यरत डॉ. भूपेश सिंह, डॉ. संजय शुक्ल व एएनएम मालती अनुपस्थित मिलीं। जिस पर उनके मानदेय पर रोक लगाते हुए जवाब मांगा।
विज्ञापन

आशा कार्यकर्ताओं से कहा कि क्षेत्र भ्रमण के दौरान मौसमी बीमारी से ग्रसित मरीज मिलने पर उसे अस्पताल पहुंचाएं। उन्होंने चेतावनी दी कि काम में रुचि नहीं लेने वाली आशा कार्यकर्ताओं की सेवा समाप्त की जाएगी। इसके बाद सीएमओ ने अस्पताल अधीक्षक से गर्भवती के पंजीकरण, आवश्यक जांच, संस्थागत प्रसव, नियमित टीकाकरण, आभा आईडी, क्षय रोग की जांच एवं उपचार आयुष्मान कार्ड व संस्थागत प्रसव आदि की जानकारी ली। चिकित्सकों के साथ बैठक में अस्पताल की ही दवाएं लिखने को भी कहा। चेताया कि बाहर की दवाएं लिखने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed