{"_id":"60523fe58ebc3ef10a332566","slug":"two-dead-including-child-in-road-accidents-amethi-news-lko5700647103","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलग-अलग दुर्घटना में मासूम व युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलग-अलग दुर्घटना में मासूम व युवक की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जगदीशपुर/अमेठी। जिले में बुधवार को दो अलग-अलग स्थानों पर हुई सड़क दुर्घटना में एक मासूम व एक युवक की मौत हो गई। उनकी मौत से दोनों के परिवार व गांवों में मातम है।
मुसाफिरखाना कोतवाली क्षेत्र के नारा मजरे अढनपुर निवासी मो. शकील उसकी पत्नी खुर्शीदा बानो परिवार समेत कमरौली थाना क्षेत्र के कठौरा में रहते हैं। बुधवार सुबह शकील का 12 वर्षीय पुत्र जीशान लखनऊ-वाराणसी हाइवे पार कर रहा था।
इस बीच वह एक मालवाहक वाहन की चपेट में आकर घायल हो गया। घायल को अस्पताल पहुंचाया गया जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मालवाहक वाहन को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
दूसरी घटना अमेठी थानाक्षेत्र के बारामासी चौराहे के पास हुई। यहां सराय हीरमती मजरे मोचवा निवासी रविकांत शुक्ल (40) बाइक से गौरीगंज जा रहे थे। बारामासी के पास अनियंत्रित कार ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। दुर्घटना में रविकांत गंभीर रूप से घायल हो गया।
उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। दुर्घटनाओं के बाद दोनों के परिवार व गांवों में मातम छाया है।